Maharashtra road accident:महाराष्ट्र सड़क हादसे में 5 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत,10 घायल

महाराष्ट्र। देश-दुनिया के खबरों के बीच एक खबर महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई से सामने आई है।(Maharashtra road accident) खबर यह है। कि एक ट्रक ने शनिवार सुबह एक एसयूवी को टक्कर मार दी और इस हादसे में पांच महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पता चला की हादसे में करीब 10 लोग घायल है। पुलिस ने जानकारी दी।
जानें कैसे हुआ हादसा
आपकों बता दें की वही मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब दस बजे लातूर-अम्बोजोगाई राजमार्ग पर स्थित अम्बाजोगाई कस्बे के पास नंदगांव फाटाक में हुई। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। वही पुलिस के एस अधिकारी ने बताया की कि लातूर जिले के साई और आरवी गांव के रहने वाले यह लोग एक समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। उसी दौरान नंदगोपाल डेयरी के पास उनकी क्रूजर जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसके बाद मृतकों की पहचान निर्मला सोमवंशी (38), स्वाति बोडके (35), शकुंतला सोमवंशी (38), सोजरबाई कदम (37), चित्रा शिंदे (35), खांडू रोहिले (35, वाहन चालक) और नौ साल के बच्चे के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना पाकर महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
0 Comments