महाराष्ट्र। Maharashtra Red Alert राज्य में भारी बारिश का कहर जहां पर तेज हो गया है वहीं पर भारी बारिश से असम, गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र के हालात बदतर होने लगे है जहां पर मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
स्कूल-कॉलेज रहेगे बंद
आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र पालघर ज़िले के सभी स्कूल और कॉलेज आज और कल (13-14 जुलाई) बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र में बारिश की वजह से पुणे के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
महाराष्ट्र: बारिश की वजह से पुणे के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। pic.twitter.com/ho6Mqy1dZY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2022