Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान में सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thakre) के इस्तीफा सौंपने के बाद 31 महीने 1 दिन की सरकार का राज खत्म हो गया है जहां पर फिर से भाजपा की फडनवीस सरकार (Fadanvis Government) ने वापसी की तैयारी कर ली है जिसके लिए आज से बैठके शुरू हो गई है।
भाजपा ने बैठकें की शुरू
आपको बताते चले कि, भाजपा ने सरकार बनाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। एक बैठक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर भी चल रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच भी मुलाकात हो सकती है, जिसमें मंत्री पदों और सरकार की संभावित तस्वीर पर चर्चा होगी। इसे लेकर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया था जिसमें कहा कि, कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर बीजेपी से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें।
कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर बीजेपी से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे pic.twitter.com/Lb5V7OQOcG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
कांग्रेस नेता थोराट का बयान
आपको बताते चलें कि, सियासी घटनाक्रम पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि, मुझे लगता है कि उन्हें (उद्धव ठाकरे) विश्वास मत का सामना करना चाहिए था लेकिन उन्होंने कैबिनेट बैठक के अंत में ही अपना विदाई भाषण दिया। उद्धव जी सरल स्वभाव के संवेदनशील व्यक्ति हैं। उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आईं,इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। हमारे सभी विधायक आज विश्वास मत के लिए उपस्थित थे, लेकिन अब अगली रणनीति पर आज की बैठक में (महाराष्ट्र विधान भवन में) चर्चा होगी… औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है।
शिवसेना नेता राउत का बयान
आपको बताते चलें कि, इस पर अपना बयान देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है। हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे।
महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए फैसले
आपको बताते चलें कि, महाराष्ट्र की सीएम उद्धव सरकार वाली कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए है। जिसमें
- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Navi Mumbai Airport) का नाम किसान नेता दिवंगत डीबी पाटिल (DB Patil) के नाम पर रखने को मंजूरी दी गई।
- उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर (Sambhaji Nagar) करने का प्रस्ताव पारित किया।
- कैबिनेट की बैठक में उस्मानाबाद का भी नाम बदल दिया गया. अब इस नगर का नाम बदलकर धाराशिव (Dharashiv) किया गया।
- पुणे-नासिक रेल मार्ग के लिए योगदान के रूप में 249 करोड़ रुपए का योगदान दिया गया।