Maharashtra Political Crisis: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान चर्चा में, शिवसेना का बनाया गया CM

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में बीते दिनों से मचे सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) को स्थान दिया गया है जहां पर इसे लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Former CM Uddhav Thakre) का बयान सामने आया है।
पूर्व सीएम ठाकरे ने दिया बयान
इसे लेकर महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि,मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो। मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव न करें। मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें, जिस तरह से सरकार बनी है और एक तथाकथित शिवसेना कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है, मैंने अमित शाह से यही कहा था। ये सम्मानपूर्वक किया जा सकता था। शिवसेना आधिकारिक तौर पर(उस समय) आपके साथ थी। यह मुख्यमंत्री(एकनाथ शिंदे) शिवसेना के नहीं हैं।
मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो। मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव न करें। मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें: शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे pic.twitter.com/35FoPij9fn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022
गृहमंत्री अमित शाह से कही ये बात
आपको बताते चलें कि, ठाकरे ने बताया कि, ये जो कल हुआ, मैं पहले ही अमित शाह से कह रहा था कि 2.5 साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ। पहले ही अगर ऐसा करते तो महा विकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता।
0 Comments