महाराष्ट्र : मनसे ने औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया -

महाराष्ट्र : मनसे ने औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया

नासिक (महाराष्ट्र), दो जनवरी (भाषा) औरंगाबाद शहर का नाम बदल कर संभाजीनगर करने के विषय पर जारी विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नासिक शहर में राज्य परिवहन की एक बस के गंतव्य स्थान का बोर्ड बदल दिया और नाम बदले जाने के समर्थन में प्रदर्शन किया।

पार्टी के नगर अध्यक्ष अंकुश पवार और अन्य कार्यकर्ता ठक्कर बाजार बस स्टैंड में घुस गये और औरंगाबाद जाने वाली बस में लगे गंतव्य स्थान के बोर्ड को बदल कर संभाजीनगर कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने यह मांग की कि महा विकास आघाडी सरकार को 26 जनवरी तक शहर का नाम बदल कर संभाजीनगर कर कर देना चाहिए।

कांग्रेस के साथ गठजोड़ के कारण इस मुद्दे पर रुख नरम करने का शिवसेना पर आरोप लगाते हुए मनसे ने उसकी (शिवसेना की) भी आलोचना की।

गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरूआत में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा था कि शहर का नाम बदलने के किसी भी प्रस्ताव का उनकी पार्टी विरोध करेगी।

भाषा सुभाष मनीषा

मनीषा

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password