Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र MLC चुनाव में NDA ने जीतीं 11 में से 9 सीटें, INDIA के हिस्से में 2 सीटें

Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र MLC चुनाव में NDA ने 11 में से 9 सीटें जीतीं। INDIA के हिस्से में 2 सीटें आईं।

Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र MLC चुनाव में NDA ने जीतीं 11 में से 9 सीटें, INDIA के हिस्से में 2 सीटें

हाइलाइट्स

  • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव रिजल्ट
  • NDA ने 11 में से 9 सीटें जीतीं
  • INDIA ने 2 सीटें जीतीं

Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) के चुनाव में NDA ने 11 में से 9 सीटें जीत लीं। INDIA के हिस्से में सिर्फ 2 सीटें आईं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 7-8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी।

किसे मिली कितनी सीटें

महाराष्ट्र MLC में 11 सीटों पर हुई काउंटिंग में बीजेपी को 5, शिवसेना शिंदे और NCP अजित पवार गुट ने 2-2 सीटें जीतीं। शिवसेना UBT और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती। शरद पवार के समर्थन से खड़े हुए जयंत पाटिल चुनाव हार गए।

विधान परिषद में जीत के लिए चाहिए 23 विधायकों के वोट

MLC इलेक्शन में जीत के लिए एक प्रत्याशी को 23 विधायकों के वोट चाहिए होते हैं। इनमें बीजेपी के 103, शिवसेना शिंदे गुट के 38, NCP अजित गुट के 42, कांग्रेस के 37, शिवसेना UBT के 15 और NCP शरद पवार गुट के 10 विधायक हैं।

बीजेपी के सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स जीते

बीजेपी के अमित गोरखे 26 वोट से जीते।

बीजेपी के पंकजा मुंडे 26 वोट से जीते।

बीजेपी के परिणय फुके 26 वोट से जीते।

बीजेपी के योगेश टिलेकर 26 वोट से जीते।

NCP अजित गुट के राजेश विटेकर 23 वोट से जीते।

NCP अजित गुट के शिवाजीराव गरजे 24 वोट से जीते।

शिवसेना शिंदे गुट की भावना गवली 24 वोट से जीतीं।

शिवसेना शिंदे गुट के कृपाल तुमाने 24 वोट से जीते।

कांग्रेस के प्रज्ञा सातव 25 वोट से जीते।

शिवसेना UBT के मिलिंद नार्वेकर 23 वोट से जीते।

शेकाप-NCP शरद पवार के जयंत पाटिल हार गए।

MLC चुनाव में मैदान में थे 12 कैंडिडेट्स

27 जुलाई को विधान परिषद के 11 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह 11 सीटों पर 12 कैंडिडेट्स मैदान में उतरे थे। इनके लिए महाराष्ट्र विधानसभा के 274 विधायकों ने वोटिंग की।

महाराष्ट्र में सत्ताधारी NDA ने चुनाव में 9 कैंडिडेट खड़े किए थे। BJP ने सबसे ज्यादा 5 कैंडिडेट, अजित पवार की NCP और शिवसेना शिंदे गुट ने 2-2 कैंडिडेट उतारे थे। विपक्ष की महाविकास अघाड़ी के 3 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस और शिवसेना UBT ने 1-1 उम्मीदवार खड़ा किया था। शरद पवार की NCP यानी NCP-SP ने शेतकरी कामगार पक्ष के कैंडिडेट जयंत पाटिल का समर्थन किया था।

26 जून को 4 सीटों पर हुए थे चुनाव

26 जून को महाराष्ट्र विधान परिषद की 4 सीटों पर इलेक्शन हुआ था। 1 जुलाई को इसका रिजल्ट आया था। महायुति और महाविकास अघाड़ी बराबरी पर रहीं। मुंबई ग्रेजुएट और मुंबई शिक्षक सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT का दबदबा रहा। मुंबई ग्रेजुएट सीट से अनिल परब और मुंबई शिक्षक सीट से जे. एम. अभ्यंकर जीते। कोंकण ग्रेजुएट सीट पर बीजेपी के निरंजन डावखरे जीते। नासिक शिक्षक से शिवसेना के किशोर दराडे ने जीत हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें:किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है मोदी सरकार, बढ़ाई जाएगी सम्मान निधि की राशि, जानें कब ऐलान

देश के 6 राज्यों में विधान परिषद

देश के सिर्फ 6 राज्यों में विधान परिषद है। इसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और बिहार शामिल है। ये राज्यसभा की तरह उच्च सदन होता है। इसे बीच में डिसॉल्व नहीं किया जा सकता है। इसके लिए हर 2 साल में इलेक्शन होते हैं। इन चुनाव में आम नागरिक हिस्सा नहीं ले सकते। विधान परिषद के एक तिहाई सदस्य हर 2 साल में रिटायर्ड हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article