Advertisment

महाराष्ट्र : औरंगाबाद शहर में व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक शराब दुकान के पास तीन अज्ञात लोगों ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

नगर चौक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात औरंगपुरा के पिया मार्केट इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि समीर खान नाम का व्यक्ति वहां एक शराब दुकान में गया था, जहां किसी कारणवश उसकी अज्ञात आरोपियों से कहा-सुनी हो गई और आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि खान के साथ वहां गया एक अन्य व्यक्ति हमले में घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुभाष मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें