Advertisment

महाराष्ट्र: पालघर में व्यक्ति ने नवविवाहिता पत्नी की हत्या की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पालघर, 11 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पिछले महीने ही शादी करने वाले 24 साल के शख्स ने कथित रूप से किसी घरेलू विवाद पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

तुलिंज थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक शाहूराज रानावरे ने कहा कि घटना वसई इलाके में रविवार को घटी।

उन्होंने कहा कि आरोपी और 28 वर्षीय महिला ने सात दिसंबर, 2020 को ही शादी की थी।

रानावरे के अनुसार दोनों के बीच किसी बात पर विवाद के बाद आरोपी ने कथित तौर पर नाइलॉन की रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। वह एक निजी कंपनी में काम करता है।

Advertisment

अधिकारी ने कहा कि महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले में जांच जारी है।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें