Advertisment

महाराष्ट्र: हत्या मामले में कबाड़ व्यापारी गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ठाणे, दो जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में 30 वर्षीय एक कबाड़ व्यापारी को पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

भिवंडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एस डी कोकाटे ने कहा कि 28 वर्षीय कृष्णा केसरवानी की हत्या की गयी है और वह भी कबाड़ व्यापारी था।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार केसरवानी 25 दिसंबर को घर से निकला लेकिन लौटा नहीं। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

कोकाटे ने बताया, ‘‘ 31 दिसंबर को पुलिस को बेहद बुरी हालत में और आंशिक तौर पर जले एक शव के बारे में जानकारी मिली जो कि चविंद्रा गांव में निर्जन स्थान पर पड़ा था। शव पर जख्मों के निशान थे। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।’’

Advertisment

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित का सोहेल खान के साथ धन को लेकर विवाद था। इसके बाद खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान ने 25 दिसंबर को पीड़ित की कथित तौर पर हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को सात जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Advertisment

भाषा स्नेहा वैभव

वैभव

Advertisment
चैनल से जुड़ें