बंसल न्यूज ऐप पर सुबह 7 बजे से लगातार: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा और विजयपुर-बुधनी, रायपुर दक्षिण उपचुनाव के सटीक नतीजे

Vidhan Sabha Lok Sabha Chunav Result 2024; Follow Maharashtra Jharkhand Vijaypur Budhni Raipur South By Election 2024 Results Latest Updates, Winning Candidates List On Bansal News Digital

Election-Result-2024-Live-Updates

Election Result 2024 Live Updates: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव सहित मध्य प्रदेश की दो और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर, शनिवार को आएंगे। ये नतीजे आप बंसल न्यूज डिजिटल की वेबसाइट सुबह 7 बजे से लगातार देख सकते हैं।

यहां आपको हर पल के अपडेट के साथ सटीक नतीजे मिलेंगे। आप ताजा अपडेट पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर जाकर बंसल न्यूज का ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बुधनी में बीजेपी की घट सकती है जीत की लीड!

बुधनी सीट पर किरार निर्णायक भूमिका में है। यहां बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरे रमाकांत भार्गव पर दाव खेला  है। रमाकांत पूर्व सांसद रहे हैं और शिवराज सिंह चौहान के लिए उन्हें अपनी ये सीट छोड़नी पड़ी।

हालांकि कांग्रेस ने किरार उम्मीदवार राजकुमार पटेल को उतारकर चुनाव को रोचक बनाने की पूरी कोशिश की है, पर फिर भी बुधनी शिवराज सिंह के प्रभाव वाली सीट रही है। ऐसे में 2023 के मुकाबले बीजेपी की लीड घट सकती है, पर जीतने की संभावना बरकरार है।

विजयपुर में कांग्रेस फसाएगी पेंच!

मध्य प्रदेश में कहने को दो सीटों पर उपचुनाव है, लेकिन सभी की नजरें विजयपुर सीट के रिजल्ट पर टिकी रहेंगी। यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनो ही शीर्ष पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए पूरी दम लगा दी है।

विजयपुर में कांटे का मुकाबला है। यहां ज्यादातर आदिवासी वर्ग के वोट हैं। अब आदिवासी वर्ग का वोट बंटा तो भाजपा की जीत होगी और यदि एकतरफा गिरा तो कांग्रेस उम्मीदवार जीत सकता है। यहां से मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मुकेश मल्होत्रा मैदान में है।

रायपुर दक्षिण सीट में दांव पर बीजेपी की साख

पिछले तीस साल से बीजेपी के कब्‍जे में रायपुर की दक्षिण सीट रही है। यहां से ब्रजमोहन अग्रवाल विधायक बनते आए हैं। ब्रजमोहन रायपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। इस सीट पर उपचुनाव काफी कांटे का माना जा रहा है।

यहां पर कुल 30 उम्‍मीदवारों के मैदान में उतरने के बाद भी कांटे की टक्‍कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच रही है। इस बार बीजेपी ने सुनील सोनी को प्रत्‍याशी बनाया है। यहां बीजेपी की साख दांव पर लगी है, क्‍योंकि इस सीट को ब्रजमोहन की वजह से बीजेपी का गढ़ माना जाता है।

कांग्रेस यहां पर अपना प्रभावी प्रदर्शन करते दिखी। जहां से कांग्रेस ने आकाश शर्मा युवा को टिकट देकर जनता को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी को यहां अपराध के मुद्दे पर जमकर घेरा, साथ ही पूरी कांग्रेस यहां एकजुट दिखी। इस उपचुनाव में यहां कांटे का मुकाबला है।

IMP Link:बंसल न्यूज डिजिटल ऐप को एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने यहां क्लिक करें।

महाराष्ट्र के रण में 4,136 उम्मीदवार मैदान में 

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में असली एनसीपी और असली शिवसेना का फैसला जनता ने कर दिया है। जिसका रिजल्ट 23 नवंबर, शनिवार को आएगा। महाराष्ट्र के चुनावी रण में कुल 4,136 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

वर्ली में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। मुंबई में वर्ली निर्वाचन क्षेत्र में मिलिंद देवड़ा (शिवसेना - शिंदे गुट), आदित्य ठाकरे (शिवसेना - यूबीटी) और संदीप देशपांडे (एमएनएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

वहीं बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार के बीच टक्कर होगी। इसके साथ ही वांद्रे ईस्ट में अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के जीशान सिद्दीकी और शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सरदेसाई के बीच कड़ी टक्कर है।

बात नागपुर दक्षिण पश्चिम की करें तो यहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार चौथी बार जीतने की कोशिश कर हैं। महाराष्ट्र की सबसे चर्चित सीटों में ठाणे की कोपरी-पचपखड़ी शामिल है, यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मुकाबला उनके गुरु दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे से है।

IMP Link:बंसल न्यूज डिजिटल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने यहां क्लिक करें।

झारखंड में 81 सीटों पर मुकाबला

झारखंड में एनडीए (बीजेपी, आजसू, जेडीयू, लोजपा) बनाम इंडिया गठबंधन (जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, भाकपा-माले) के बीच 81 सीटों का मुकाबला है।

झारखंड में पोटका विधानसभा सीट- मीरा मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट- पूर्णिमा साहू, लोहरदगा विधानसभा सीट- रामेश्वर उरांव, सरायकेला विधानसभा सीट- चम्पाई सोरेन, रांची विधानसभा सीट- महुआ माजी, गढ़वा विधानसभा सीट- मिथिलेश ठाकुर और चतरा विधानसभा सीट- रश्मि प्रकाश चर्चित सीटों में शामिल हैं।

जिनका फैसला शनिवार 23 नवंबर को रिजल्ट के बाद आएगा। एग्जिट पोल का रूख बीजेपी की ओर है, लेकिन रिजल्ट आने के बाद पूरी तरह से तस्वीर साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article