Advertisment

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, तीन जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को रेलवे पुलिस के कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार निकम को सम्मानित किया। निकम ने दहिसर स्टेशन पर 60 वर्षीय एक यात्री को एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया था।

Advertisment

यह घटना शुक्रवार की है जब निकम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए झटपट यात्री गणपत सोलंकी को प्लेटफॉर्म के किनारे से हटाया था। सोलंकी बिना देखे लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए पटरियों पर कूद गए थे, जबकि उनके पीछे दूसरी ट्रेन आ रही थी।

निकम ने यात्री को बचाने के बाद उसे थप्पड़ मारा। इस पर देशमुख ने सम्मान समारोह में कांस्टेबल से कहा 'आपको केवल एक के बजाय और थप्पड़ मारना चाहिए था। हर कोई घर जाने की जल्दी में है।'

इस बीच, निकम ने कहा कि यात्री उलझन में था और उन्होंने उसे सुरक्षित रूप से खींच लिया।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तो बस अपना कर्तव्य निभाया है।’’

मंत्री और निकम दोनों ने लोगों से किसी भी परिस्थिति में पटरियों को पार नहीं करने की अपील की।

भाषा कृष्ण अविनाश

अविनाश

Advertisment
चैनल से जुड़ें