Advertisment

महाराष्ट्र सरकार सुनिश्चित करेगी कि असंगठित रूप से कुक्कुट पालन में लगे लेागों को भी बीमा लाभ मिले:मंत्री

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुम्बई, 12 जनवरी (भाषा) कुक्कुट क्षेत्र के समक्ष बर्ड फ्लू के खतरे के बीच महाराष्ट्र के पशुपालन मंत्री सुनील केदार ने मंगलवार को कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही कदम उठायेगी कि कुक्कुट पालन में लगे असंगठित लोगों को बीमा का लाभ मिले।

Advertisment

मंत्री ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि राज्य सरकार के आगामी बजट में इस बारे में विशेष उल्लेख होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ विभाग के मंत्री के तौर पर मैंने जो पता किया है, वह यह है कि बीमा कंपनियां कुक्कुट कारोबार में लगे संगठित लोगों को ही, न कि असंगठित लोगों को सेवा देती हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार बीमा योजनाएं (कुक्कुट कारोबार कर रहे असंगठित लोगों में) आखिरी व्यक्ति तक ले जाने के लिए शीघ्र कदम उठाएगी।’’

Advertisment

मंत्री ने कहा कि सोमवार को बर्ड फ्लू पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान यह विषय उठा था।

भाषा

राजकुमार उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें