Advertisment

औरंगाबाद का नाम बदलने से महाराष्ट्र सरकार गिर सकती है : आठवले

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पालघर, तीन जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) नेता रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि औरंगाबाद का नाम बदलने पर महाराष्ट्र सरकार गिर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन से कहा कि वह इस मुद्दे पर किसी विवाद में नहीं उलझे।

Advertisment

आठवले ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही राज्य में भाजपा-आरपीआई की सरकार सत्ता में होगी और यह गठबंधन 2022 में होने वाला बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव भी जीतेगा।

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने ‘भविष्यवाणी’ की कि मुंबई के महापौर भाजपा से होंगे और उप महापौर उनकी पार्टी आरपीआई (ए) से होंगे।

आठवले ने केंद्र के नए कृषि कानूनों का भी समर्थन किया और कहा कि वे किसानों के लिए फायदेमंद होंगे तथा प्रदर्शनकारी उन्हें निरस्त कराने में सफल नहीं होंगे।

Advertisment

भाषा

अविनाश देवेंद्र

देवेंद्र

Advertisment
चैनल से जुड़ें