Maharashtra Governer Big Breaking : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोरोना संक्रमित होने पर किया भर्ती
आपको बताते चलें कि, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात कोरोना संक्रमित पाए गए थे जहां पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है और वे डॉक्टरों के निगरानी में है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया: सूत्र
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/VtPTUWPxm8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022