महाराष्ट्र में BJP का संकल्प पत्र जारी: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, 5 साल में 25 लाख रोजगार देने का किया वादा

Maharashtra Election BJP Manifesto 2024: गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया।

Maharashtra Election BJP Manifesto 2024

Maharashtra Election BJP Manifesto 2024

Maharashtra Election BJP Manifesto 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र (Maharashtra Election BJP Manifesto 2024) जारी कर दिया है। इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमने 25 लाख नौकरियां, पूर्ण विकास, किसानों के लिए भावांतर, कर्जमाफी और महिलाओं को 2100 रुपए देने का संकल्प लिया है।

महायुति मेनिफेस्टो के बड़े वादे

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा

किसानों की कर्जमाफी का संकल्प

छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र शुरू करेंगे

महाराष्ट्र के लिए विजन 2025 किया जारी

5 साल में 25 लाख रोजगार देने का वादा

वृद्धा पेंशन 1500 से बढ़ाकर 2100 करने का वादा

आंगनबाड़ी और आशा सेवकों को 15 हजार रुपए वेतन और बीमा कवर

10 लाख छात्रों को 10 हजार रुपए प्रति माह ट्यूशन फीस दी जाएगी

50 लाख लखपति दीदी बनाएंगे

साइंस में महाराष्ट्र को नंबर एक बनाने का वादा

https://twitter.com/ANI/status/1855480996814315540

महाराष्ट्र में पहली AI यूनिवर्सिटी बनाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra Election BJP Manifesto 2024) में पहली AI यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा पांच साल में 25 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। वृद्धा पेंशन 1500 से बढ़ाकर 2100 की जाएगी। इसके अलावा सोयाबीन के किसानों के लिए कई बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि- पहले कोई नहीं मानता था कि देश में CAA आएगा और UCC की शुरुआत होगी।

20 नवंबर को होने हैं चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election BJP Manifesto 2024) 20 नवंबर को होंगे। वहीं, रिजल्ट की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

एकनाथ शिंदे ने किए थे वादे

बता दें कि 5 अक्टूबर को एकनाथ शिंदे ने महायुति के घोषणा पत्र (Maharashtra Election BJP Manifesto 2024) के 10 मुख्य वादों का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें...Military engineering: 41 हजार से ज्यादा पदों पर 3 साल से अटकी भर्तियां, रक्षा-वित्त मंत्रालय की खींचतान में फंसीं!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article