महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट: महायुति गठबंधन की बनेगी सरकार! तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी अगले मुख्यमंत्री का नाम

Maharashtra Election Result 2024 LIVE: Maharashtra Vidhan Sabha (Assembly) Election 2024 Result LIVE Updates महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की सरकार बनना तय है। तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी अगला सीएम कौन होगा।

maharashtra election 2024 result

Maharashtra Election 2024 Result: महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए है। बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी को 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त है।

अगला सीएम कौन ?

महाराष्ट्र में अगला सीएम कौन बनेगा ? इस सवाल पर सीएम शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि एक हैं तो सेफ हैं।

​महायुति में ये पार्टियां

महाराष्ट्र में ​​​​​महायुति गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और NCP (अजित पवार) शामिल हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार) हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 65.11 प्रतिशत वोटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।

एग्जिट पोल्स ने क्या कहा था ?

महाराष्ट्र में 7 एग्जिट पोल सामने आए थे। इनमें से 6 में भाजपा गठबंधन महायुति की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी, जबकि एक में कांग्रेस गठबंधन महाविकास अघाड़ी की सरकार का अनुमान लगाया गया था।

Maharashtra Polls Result 2024

2019 और 2014 चुनाव का हाल

महाराष्ट्र में 2019 में बीजेपी-शिवसेना (अविभाजित) गठबंधन को बहुमत मिला था। 2014 के मुकाबले गठबंधन की सीटें और वोट शेयर दोनों में गिरावट हुई थी। गठबंधन को 161 सीटें मिली थीं और वोट शेयर 42 प्रतिशत था। 2014 में इसी गठबंधन ने 185 सीटें जीती थीं, जिसमें बीजेपी की 122 और शिवसेना को 63 सीटें थीं। वोट शेयर 47.6 प्रतिशत रहा था।

महाराष्ट्र में ऐसे बदले समीकरण

2019

नतीजों के बाद पाला बदलकर उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। शिवसेना और बीजेपी 1984 में करीब आईं। 2014 में इस गठबंधन में थोड़ी दरार आई। लेकिन 2019 विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद दोनों में मतभेद बढ़ गए। 28 नवंबर 2019 को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उद्धव सरकार ने कई उतार-चढ़ावों का सामना करते हुए ढाई साल पूरे किए।

2022

एकनाथ शिंदे की बगावत और शिवसेना का विभाजन 2019 में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को नगर विकास मंत्री और विधायक दल का नेता बनाया था। मई 2022 में शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत की। इस राजनीतिक नाटक के बाद उद्धव ने इस्तीफा दिया। 24 घंटे के भीतर शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

ये खबर भी पढ़ें: प्रियंका ने तोड़ा भाई राहुल का रिकॉर्ड: 4 लाख से ज्यादा वोटों से हासिल की जीत! वायनाड सीट पर कांग्रेस का दबदबा बरकरा‍र

2023

अजित पवार ने बगावत की, जिससे NCP टूट गई। 10 जून 2023 को NCP के 25वें स्थापना दिवस पर शरद पवार ने पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्ष, प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले, के नाम की घोषणा की। जब उन्हें NCP में साइडलाइन होने के संकेत मिले, तो 2 जुलाई 2023 को अजित पवार ने 41 विधायकों के साथ महायुति में शामिल होकर शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम का पद ग्रहण कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें: BJP से कांग्रेस में आए मल्होत्रा पहली बार बने विधायक: मंत्री रहते हुए भी क्यों हारे रावत, पढ़ें विजयपुर का पूरा एनालिसिस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article