Bageshwar Sarkar Program : बागेश्वर सरकार की प्रदेश में नो एंट्री!, कांग्रेस की मांग

Bageshwar Sarkar Program : बागेश्वर सरकार की प्रदेश में नो एंट्री!, कांग्रेस की मांग Maharashtra Congress demands that Bageshwar government's program should not be held in Mumbai vkj

Bageshwar Sarkar Program : बागेश्वर सरकार की प्रदेश में नो एंट्री!, कांग्रेस की मांग

Bageshwar Sarkaar Mumbai : महाराष्ट्र के मुंबई में 18 मार्च से 19 मार्च तक मध्यप्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर सरकार का कार्यक्रम होने जा रहा है, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र के मध्यम से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की मांग की है।

नाना पटोले ने सीएम ​शिंंदे को पत्र के मध्यम से कहा है कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं है। अगर मुंबई में बागेश्वर महाराज के कार्यक्रम होते हैं तो हम उनका विरोध करेंगे। हम बाबा का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे।

मुंबई में लगेगा बाबा का दरबार

आपको बता दें कि बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 18 और 19 मार्च को मुंबई में अपना दरबार लगाने जा रहे है। सबसे बड़ी बात यह है कि बाबा के दरबार का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब मुंबई में नगरपालिका के चुनाव होने वाले है। आपको बता दें कि इससे पहले भी नागपुर में बागेश्वर सरकार ने दरबार लगाया था। अब वह मुंबई में अपना दरबार लगाने जा रहे है। मुंबई में उनके दरबार की जानकारी बागेश्वर धाम के ट्विटर हैंडल से दी गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article