Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम

Maharashtra CM Oath Ceremony Update: महाराष्ट्र में नई सरकार गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को शपथ लेगी। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। फडणवीस 2014-19 में पहली बार सीएम बने थे।

Maharashtra swearing in

Maharashtra CM Oath Ceremony Update: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। फडणवीस 2014-19 में पहली बार सीएम बने थे। फिर दूसरी बार अजित पवार की मदद से दो दिन तक इस पद पर रहे। फिर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। एकनाथ शिंदे सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे।

देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अजित 6वीं बार उपमुख्यमंत्री बने। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी में डिप्टी सीएम का पद संभाल चुके हैं।

'मैं समंदर हूं लौटकर आऊंगा'

[video width="1080" height="1920" mp4="https://dk3y8l9cftpw0.cloudfront.net/PRD_BansalNews/website-reel-मैं-समंदर.mp4"][/video]

देवेंद्र फडणवीस ने सदन में कहा था कि मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना। मैं समंदर हूं लौटकर आऊंगा। 2019 के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कई बार ये लाइनें बोली थीं।

शिंदे ने शपथ से पहले पीएम मोदी-शाह को कहा धन्यवाद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले शिंदे ने शिवसेना के संस्थापक नेता बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। शिंदे महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद उप मुख्यमंत्री बने हैं। एक तरह से माना जाए तो उनकी भूमिका देवेंद्र फडणवीस के साथ बदली है क्योंकि इससे पहले शिंदे की महायुति सरकार में फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने थे।

[video width="1080" height="1920" mp4="https://dk3y8l9cftpw0.cloudfront.net/PRD_BansalNews/website-reeL_Oth-devendra.mp4"][/video]

महायुति ने 230, एमवीए ने 36 सीटें जीती

राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति ने 230 सीटों पर कब्जा किया। इसमें बीजेपी ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 13 सीटें जीती। महाविकास अघाड़ी को 46 और अन्य के खाते में 12 सीटें आईं।

Maharashtra CM Oath Ceremony Update:

शपथ ग्रहण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी


डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे शिंदे- सामंत

शिवसेना के विधायक उदय सामंत ने कहा, 'हमारे विधायकों के मंत्री पद के लिए नाम आ रहे हैं। हमने एकनाथ शिंदे से विनती की है, वो उपमुख्यमंत्री बनें। इस पर शिंदे फैसला लेंगे। यदि शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनते हमें कोई मंत्रिपद नहीं चाहिए।'

एकनाथ शिंदे के शपथ पर सस्पेंस

एकनाथ शिंदे के शपथ पर सस्पेंस बना है। शिंदे गृह मंत्रालय को लेकर अड़े हैं, लेकिन बीजेपी इसे अपने पास रखना चाहती है।

सूत्रों के अनुसार, शिंदे को कैबिनेट में शामिल होने के लिए विधायक उन्हें मनाने 'वर्षा बंगले' पहुंचे हैं।

एकनाथ की नाराजगी एनसीपी के शपथ समारोह वाले निमंत्रण कार्ड से साफ हो गई है। कार्ड पर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का नाम है, लेकिन उनका नहीं है।

शिवसेना नेता शिरसाट ने कहा

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हमें विश्वास है, वह हमारे नेता है। हम सभी उनसे मिलने जा रहे हैं। हम उन्हें शपथ ग्रहण को लेकर तैयार करेंगे।

शिवसेना के निमंत्रण पद में शिंदे या पवार का नाम नहीं

publive-image

एनसीपी का शपथ समारोह कार्ड

publive-image

देवेंद्र फडणवीस ने मुंबा देवी के दर्शन किए

शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस मुंबा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन और पूजा की। इसके बाद घर के लिए रवाना हुए। इससे पहले फडणवीस सिद्धिविनायक पहुंचे थे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया था।

https://twitter.com/ANI/status/1864559375718994360

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे एनडीए के कई नेता

देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी में एनडीए के इन नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
    गृहमंत्री अमित शाह
    आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ
    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
    कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
    विदेश मंत्री एस जयशंकर
    संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
    वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष
    राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम पर लगी मुहर

बता दें बुधवार को मुंबई में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया। फिर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने कहा, मुख्यमंत्री का पद एक तकनीकी व्यवस्था है। हम एकजुट होकर सरकार चलाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article