Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे का दावा, अगले दो साल में मुंबई की सड़कों पर नहीं दिखेंगे गड्ढे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं रहेंगे।

Maharashtra News: विपक्ष के मोदी को निशाना बनाने पर शिंदे ने कहा,  शेर से नहीं लड़ सकतीं भेड़-बकरियां

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि शहर की सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो गया होता तो दुर्घटनाओं में लोगों की जान नहीं जाती।

दो साल में गड्ढा मुक्त होगी सड़कें- शिंदे

शिंदे ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि 'दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढों से मुक्त हो जाएगी और सभी सड़कें पक्की हो जाएंगी।'

पहले हर साल तारकोल से बनती थी सड़कें- शिंदे

शिंदे ने कहा कि 'पहले, हर बरसात के मौसम में तारकोल की सड़कें बनाई जाती थीं और लोगों को गड्ढों वाली सड़कों पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।' अविभाजित शिवसेना का 1997 से 2022 तक बृहन्मुंबई नगर निगम पर नियंत्रण रहा।

उद्धव गुट नेता शिवसेना में हुए शामिल

इस कार्यक्रम में उद्धव गुट के पूर्व विधायक तुकाराम काते और एक पूर्व पार्षद और कांग्रेस के छह पूर्व पार्षद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: 

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी किया आदेश

Maharashtra News: मुंबई के इस फेमस रेस्टोरेंट में चिकन के साथ परोसा गया मरा चूहा, मैनेजर समेत दो रसोइये गिरफ्तार

Maharashtra News: ठाणे में अवैध रूप से रखे गए इतने लाख रुपये के खांसी के सीरप जब्त, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

Maharashtra News: टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन बुकिंग में 12 करोड़ की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ खुलासा

Maharashtra News: निजी बस संचालक के कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की ‘बेस्ट’ बस सेवा प्रभावित, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर 

CM Eknath Shinde, Maharashtra News, Mumbai News, सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र न्यूज, मुंबई न्यूज,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article