Eknath Shinde Cabinet: फिर अटक गया कैबिनेट विस्तार, सीएम शिंदे ने किया ये फैसला

Eknath Shinde Cabinet: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर महाराष्ट्र की सीएम एकनाथ शिंदे ( CM Eknath Shinde) की सरकार के कैबिनेट विस्तार का गठन फिर अटक गया है जहां पर इस पर हाल ही में नया फैसला लिया गया है जिसमें अब मंत्री और राज्य मंत्रियों के अधिकार सचिवों को सौंपे गए हैं।
जानें शिंदे सरकार ने क्या लिया फैसला
आपको बताते चलें कि, हाल ही में बताया जा रहा है कि, मंत्रियों द्वारा लिए जाने वाले फैसले, कई आदेश जिसकी तुरंत जरूरत होती है के सभी अधिकार मंत्रियों के पास होते हैं, गृह, राजस्व और शहरी विकास मंत्रालय में कई अपीलें पिछले महीने भर से लंबित हैं। आपको बताते चलें कि, मंत्रिमंडल नहीं बनने से अब इसका असर विभागों पर पड़ रहा है. इसलिए मंत्रियों के सभी अधिकार सचिवों को देने का फैसला सरकार ने किया है जिसके आदेश जारी किए गए है।
जानें कब होगा कैबिनेट विस्तार
आपको बताते चलें कि, बीते दिन 5 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा था लेकिन यह फिर टल गया है। यही पर खबर है कि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, विस्तार नहीं होने से सरकार अधर में अटकी नजर आ रही है।
0 Comments