कांग्रेस-शिवसेना के बीच आई दरार: महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ सकती है शिवसेना! सीटों के बंटवारे को लेकर नहीं बनी सहमति

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में शिवसेना अकेले चुनाव लड़ सकती है। दरअसल, सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

Maharasthra Assembly election

Maharasthra Assembly election

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। अगले महीने 20 नवंबर चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) होने हैं, जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। बीजेपी की पहली लिस्ट भी जारी हो चुकी है।

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस और शिवसेना (Maharashtra Assembly Election 2024) के बीच दरार आ गई है। दरअसल, सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों में सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते शिवसेना (UBT) अकेले चुनाव लड़ सकती है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे ने अपनी रामटेक और अमरावती सीटें कांग्रेस को दी थीं, इसलिए अब वह विधानसभा (Maharashtra Assembly Election 2024) में ज्यादा सीटें चाहते हैं। इसके चलते उद्धव गुट ने 12 सीटों पर दावा किया है।

कांग्रेस-शिवसेना के बीच आई दरार: महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ सकती है शिवसेना! सीटों के बंटवारे को लेकर नहीं बनी सहमति

इन सीटों पर MVA से कोई भी विधायक नहीं!

ये 12 सीटें मांगने के पीछे उद्धव गुट का कहना है कि महाविकास अघाड़ी (Maharashtra Assembly Election 2024) से कोई भी मौजूदा विधायक उन सीटों पर नहीं है।

'शाम तक का इंतजार कीजिए'

बताया जा रहा है कि ज्यादातर सीटों (Maharashtra Assembly Election 2024) पर फैसला हो चुका है। हालांकि, कुछ सीटों के लिए बात हो रही है। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा है कि शाम तक सब साफ हो जाएगा, इंतजार कीजिए। उन्होंने ये भी कहा कि सीट शोयरिंग में सभी को थोड़ा बहुत त्याग करना पड़ता है।

कल होगी प्रेस कान्फ्रेंस

इसके अलावा गठबंधन में शामिल पार्टियां (Maharashtra Assembly Election 2024) मंगलवार को संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस करने वाली हैं।

इस सीट पर कांग्रेस भी दे रही जोर

कांग्रेस भी इन 12 सीटों पर दावा कर रही है। इसके साथ ही नासिक नासिक पश्चिम सीट पर भी दोनों पार्टियां चुनाव लड़ने पर जोर दे रही है।

ये भी पढ़ें...CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में होगी 4 से 6 रुपए की बढ़ोतरी! इस वजह से बढ़ सकते हैं दाम!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article