Mahakumbh Rashifal 2025: महाकुंभ पर ग्रहों की चाल, इनकी पलटेगी किस्मत, क्या हैं शनि, गुरु और सूर्य के संकेत

Mahakumbh Mela Rashifal 2025: महाकुंभ पर ग्रहों की चाल, तीन जातकों की पलटेगी किस्मत, क्या हैं शनि, गुरु, सूर्य का मेष, वृष, सिंह, मकर, कुंभ पर असर

Mahakumbh Rashifal 2025: महाकुंभ पर ग्रहों की चाल, इनकी पलटेगी किस्मत, क्या हैं शनि, गुरु और सूर्य के संकेत

Mahakumbh Grah Gochar Rashifal 2025: 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का पहला शाही स्नान शुरू हो रहा है। इस दिन ग्रहों का विशेष संयोग कुछ राशि की किस्मत पलटेगा।

इस दिन गुरु (Guru Gochar) , सूर्य (Surya Gochar) की स्थिति 12 राशियों में से मेष (Mesh) , वृष (Vrash) , सिंह (Singh) , मकर (Makar) , कुंभ (Kumbh) के लिए बेहद खास होने वाला है।

महाकुंभ 2025 पर ग्रहों की स्थिति

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार महाकुंभ 2025 पर सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की स्थिति के चलते महाकुंभ का दिन विशेष शुभ माना जात है। इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संकेत दे रही है।

कहां-कहां लगता है महाकुंभ मेला

धर्म शास्त्रों के अनुसार 12 साल में लगने वाला महाकुंभ का मेला प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक पवित्र स्थानों पर लगता है। यहां की पवित्र नदियों में गंगा, यमुना और गोदावरी बहती हैं, जो पापों को धोने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

महाकुंभ का महत्व

ज्योतिषीय दृष्टिकोण और धार्मिक महत्व की बात करें तो महाकुंभ मेले के दौरान जो ग्रहों की स्थिति बन रही है वह व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डालती है। इस दौरान व्यक्ति को आध्यात्मिक यात्रा का लाभ उठाने और अपने पिछले जन्म में पापों से मुक्ति पाने का अवसर देती है।

महाकुंभ में स्नान करने, साधना करने और विशेष पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

महाकुंभ मेला किन राशियों के लिए होगा शुभ

महाकुंभ 2025 मेष राशिफल

जिन जातकों की राशि मेष हैं उनका स्वामी मंगल होता है। महाकुंभ के दौरान ग्रहों की जो स्थिति बन रही है उससे मेष राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। इनका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। महाकुंभ का समय आपको लक्ष्यों की प्राप्ति कराएगा। आपके जीवन में आध्यात्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी जो आपको मानसिक शांति दिलाकर बड़े बदलाव लेकर आएंगी। आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे।

उपाय:

अगर आप महाकुंभ में स्नान नहीं कर पा रहे हैं घर पर नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदें डालकर उससे स्नान करें।

महाकुंभ 2025 वृषभ राशिफल

वृष राशि वालों को महाकुंभ के दिन शुक्र और बृहस्पति की चाल शुभ फल दिलाएगी। इन जातकों को भावनात्मक सपोर्ट तो मिलेगा ही साथ ही साथ आपको धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। महाकुंभ का समय आपकी रचनात्मकता बढ़ाने के साथ—साथ रिश्तों में भी मजबूती लाएगा।

इस दौरान आपकों धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रिश्तों में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपके अचानक धन लाभ मिलेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ होगा।

Mahakumbh Mela 2024: महाकुंभ पर बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग, मकर संक्रांति से एक दिन पहले से शुरू होगा शाही स्नान

महाकुंभ 2025 सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरू बृहस्पति एनर्जी दिलाएंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के लोगों को ऊर्जा और आत्मविश्वास दिलाएगी। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। खासतौर पर करियर को लेकर आपकी परेशानी दूर होगी।

अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। हो सकता है इस दौरान आपमें व्यक्तिगत रूप से भी परिवर्तन आए।

उपाय:

सिंह राशि के जातकों को मंत्र जाप करने और पवित्र स्थलों की यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।

महाकुंभ 2025 मकर राशिफल

मकरा राशि के जातकों के लिए महाकुंभ 2025 पर बनी ग्रहों की स्थिति बेहद खास रहने वाली है। शनि की चाल से इन्हें जमकर फायदा होगा। चूंकि मकर राशि के स्वामी शनि हैं इसलिए इनका गोचर का महाकुंभ में शुभ फल मिलेगा। मकर राशि के जातक हर काम में सफलता पाएंगे। अगर आप अपने जीवन की चुनौतियों से जूझ रहे हैं तो आपको इससे छुटकारा पाने के लिए सही मिलेगा।

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको इस दौरान सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

उपाय:

इन जातकों को योग और ध्यान करने की सलाह दी जा रही है। अगर आप जरूरतमंदों को दान देंगे तो ग्रहों की स्थिति अनुकूल होगी।

महाकुंभ 2025 कुंभ राशिफल

महाकुंभ के समय कुंभ राशि के जातकों को लंबे समय से चले आ रहे तनाव से छुटकारा मिलेगा। इन जातकों को आंतरिक प्रवृत्तियों को बदलाव महसूस होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपको जमकर फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगां को इस दौरान प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। अगर आप संयम से काम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी।

उपाय:

कुंभ राशि वालों को मंत्र जाप और दूसरों की सहायता करने से लाभ होगा। महाकुंभ का पवित्र समय कुछ राशियों के लिए शुभ हो सकता है। अगर आपकी राशि भी उनमें से है तो समझें कि जल्द ही जीवन में सकरात्मक बदलाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Mahakumbh Mela 2025: महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु, क्या हैं इससे जुड़े रहस्य, महाकुंभ में क्यों खास है इनकी उपस्थिति

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article