Mahakumbh 2025 Live: प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति, किया संगम में स्नान, भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन बंद

Mahakumbh 2025 Live: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की। वह संगम में पवित्र स्नान करेंगी और गंगा की पूजा और आरती करेंगी। इसके बाद अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

Mahakumbh 2025 Live: प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति, किया संगम में स्नान, भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन बंद

Mahakumbh 2025 Live: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की। उन्होंने संगम में पवित्र स्नान किया उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गंगा की पूजा और आरती की। राष्ट्रपति के उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं और अब सीएम योगी और राज्यपाल के साथ संगम के लिए रवाना हो गई हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रही हैं। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।
महाकुंभ का आज 29वां दिन है और 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज सुबह 8 बजे तक 46 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है, जिसके कारण अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है और संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद किया गया है।
LIVE UPDATE

12: 30 PM
प्रयागराज में जाम से त्राहीमाम

प्रयागराज में आज सुबह से ही भयंकर जाम का सामना यात्री और शहरवासी कर रहे हैं। शहरवासियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। खासकर प्रमुख इलाकों जैसे बेली रोड, झूंसी, और कोरांव की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात की स्थिति अत्यधिक जटिल हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, जाम की मुख्य वजह शहर में हो रही भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ हो सकती हैं, जो लोगों की भारी भीड़ को आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा, खराब सड़कों और यातायात व्यवस्था में सुधार की कमी भी जाम के कारणों में शामिल है। कई स्थानों पर वाहन चालक सही मार्ग से भटककर दूसरे रास्तों पर चले जाते हैं, जिससे और अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

स्थानीय पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक विभाग मौके पर मौजूद हैं, लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण सुधार कार्य में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि जाम की स्थिति में कमी लाई जा सके। शहरवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की है ताकि रोज़मर्रा की जिंदगी में बाधा न आए और यात्रा करना सरल हो सके।

11:05 AM
राष्ट्रपति ने महाकुंभ में डुबकी लगाईं, दिया सूर्य को अर्ग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा ली है। इसके साथ ही उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया है। सके अलावा, उन्होंने अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किए। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा महाकुंभ के महत्व को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं के साथ एकता की भावना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।

https://twitter.com/ANI/status/1888820915380883789

https://twitter.com/ANI/status/1888821377496457328

10: 56 AM

राष्ट्रपति ने संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1888821839230533661

https://twitter.com/ANI/status/1888811769587720392

10:30 AM
महाकुंभ पहुचीं राष्ट्रपति, बोट से संगम के लिए रवाना
राष्ट्रपति मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रही हैं। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

— ANI (@ANI) February 10, 2025

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article