Mahakal lok: पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन पहुंचे सीएम, चिंतामणि गणेश मंदिर में की पूजा

Mahakal lok: पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन पहुंचे सीएम, चिंतामणि गणेश मंदिर में की पूजा

उज्जैन। आज मंगलवार की शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी श्री महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे। तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ श्री महाकाल लोक का उद्गाटन करने के लिए पहुंच चुके हैं।

जरूर पढ़ें- Mahakal Lok: क्या होता है “लोक” का मतलब !

बता दें कि श्री महाकाल लोक का उद्घाटन करने के लिए पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहन ने यहां मंदिरों के दर्शन किए। पत्नी साधना सिंह के साथ पूजा-अर्चना की।

सीएम शिवराज सिंह ने उज्जैन में चिंतामणि गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। यहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान की आरती उतारी।

जरूर पढ़ें-MP teacher recruitment : बढ़ गई डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तारीख, यहां देखें जानकारी

सीएम शिवराज सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से चर्चा में कहा कि आज यहां उत्सव का माहौल है। मैं मध्य प्रदेश के सभी लोगों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं, वह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। यह बात उन्होंने पीएम मोदी के उज्जैन दौरे पर आज महाकाल मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए पहुंचने पर कही।

जरूर पढ़ें-interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article