Ujjain Mahakal Temple: बीते 8 महीने में महाकाल बने अरबपति, तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ujjain Mahakal Temple: महाकाल मंदिर की आय में बढ़ोतरी हुई है। लोकार्पण के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Ujjain Mahakal Temple: बीते 8 महीने में महाकाल बने अरबपति, तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ujjain Mahakal Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की आय में बढ़ोतरी हुई है। महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से यहां लगातार आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगभग 8 महीने के भीतर महाकाल मंदिर ने काफी अच्छी-खासी कमाई की है।

3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु ने किए दर्शन

जाहिर सी बात है कि अगर मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ेगी तो दान का आकंड़ा भी ऊपर पहुंच ही जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि श्रावण-भादो मास में देश विदेश से लगभग 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे।

8 महीने में हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई

मंदिर प्रशासन के अनुसार, बीते 8 महीने में मंदिर को लगभग 1.35 अरब डॉलर का दान प्राप्त हुआ है। यह आय श्रद्धालुओं द्वारा लिए गए प्रसाद, दर्शन टिकट, भस्म आरती की सशुल्क बुकिंग, भेंट पेटी में आए दान और मंदिर में होने वाले अभिषेक पूजन व श्रृंगार की बुकिंग तथा लड्डू प्रसाद से प्राप्त हुए है।

2022 में हुआ था महाकाल लोक का लोकार्पण

-- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर, 2022 को बाबा महाकलेश्वर मंदिर में महाकाल लोक का लोकार्पण किया था।

-- महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक से वृद्धि हुई।

-- जहां पहले इन श्रद्धालुओं की संख्या 20 से 30 हजार होती थी, अब वो बढ़कर 1 या 2 लाख हो गई है।

-- इस साल श्रावण-भादो मास में देश विदेश से लगभग 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

ये भी पढ़ें: 

MP News: लाडली बहनों को लिए खुशखबरी, 1250 की जगह 1500 देगी सरकार!

MP News: PM Modi के दौरे के चलते इन स्कूलों में छुट्टी, एग्जाम पोस्टपोन

Deen Dayal Upadhyay Jayanti: पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Kaam Ki Baat: इन चार नंबरों को अपने मोबाइल फोन में जरूर सेव कर लें, जिससे कई समस्याओं का तुरंत मिलेगा समाधान

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का दबदबा, विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक, नौकायन में कांस्य

IND vs AUS 2nd ODI: भारत ने गिल और अय्यर के शतक की मदद से सीरीज की अपने नाम, जानें पूरी खबर

Ujjain Mahakal Temple, Mahakal Temple in Ujjain, Mahakal Temple in MP, mahakal temple income, Mahakal became billionaire in last 8 months, Mahakal became billionaire, उज्‍जैन महाकाल मंदिर, उज्‍जैन में महाकाल मंदिर, मप्र में महाकाल मंदिर, महाकाल मंदिर की आय, पिछले 8 महीने में अरबपति बने महाकाल, पिछले 8 महीने में अरबपति बने महाकाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article