Mahadev Mandir: सावन के महीने में 15 लाख रुपए के नोटों से हुआ महादेव का श्रृंगार, देखें तस्वीरें

Mahadev Mandir: सावन के महीने में 15 लाख रुपए के नोटों से हुआ महादेव का श्रृंगार, देखें तस्वीरें

भोपाल। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालु बाबा महाकाल को खुश करने के तरह-तरह से पूजा अर्चना कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी महादेव मंदिर में भगवान शंकर को रुपयों से सजाया गया। नोटों से सजे महादेव बेहद ही मनमोहक दिख रहे थे। यहां भक्त अब महादेव की इस छटा को देखने के लिए आ रहे हैं। राजधानी भोपाल के गिन्नौरी संकट हरण महादेव मंदिर में भक्तों ने 15 लाख का चढ़ावा दिया। इस चढ़ावे से भक्तों ने महादेव को शानदार अंदाज में सजाया है। राठौर संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 30 लोगों ने मिलकर इतनी राशि दी है।

publive-image

25 तो किसी ने 35 और किसी ने 50000 रुपये की राशि दी। इसके बाद बाबा की मूर्ति को इन्हीं नोटों से सजाया गया है। संघ ने बताया कि मंदिर को सजाने के लिए 4 से 5 घंटे तक का समय लगा है। इस दौरान राधा कृष्ण की रासलीला के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article