Advertisment

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ! यूपी से एमपी तक जाम ही जाम! 71 घंटे से जाम में फंसे 5 हजार वाहन

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ! यूपी से एमपी तक जाम ही जाम! 71 घंटे से जाम में फंसे 5 हजार वाहन rewa-prayagraj-jabalpur-sihora-route

author-image
Preeti Dwivedi
Maha-Kubh-2025-Traffic-Jam

Maha-Kubh-2025-Traffic-Jam

Maha Kumbh 2025 Traffic Jam: यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का असर मध्यप्रदेश में दिख रहा है। यहां उमड़ते जन सैलाब से रीवा-प्रयागराज, जबलपुर-सिहोरा मार्ग पर लंबा जाम ही जाम लगा हुआ है। 72 घंटे से यहां 30 किमी की दूरी तक 5 हजार से वाहन फंसे हुए हैं।

Advertisment

स्थिति प्रशासन के हाथ से निकलती दिखाई दे रही है। लंबे जाम के चलते शहर के कई पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया है।

लोगों का मानना है कि यही हालत रहे तो गैस सिलेंडर को लेकर भी परेशानी बढ़ सकती है।

12 फरवरी को शाही स्नान

आपको बता दें महाकुंभ में इस बार पांच शाही स्नान होने थे। जिसमें तीन शाही स्नान हो चुके हैं। तो वहीं अब चौथा शाही स्नान दो दिन बाद यानी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर होना है। जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

Advertisment

रीवा-प्रयागराज, जबलपुर-सिहोरा मार्ग पर लंबा जाम

आपको बता दें एमपी से प्रयागराज जाने के लिए रीवा प्रयागराज और जबलपुर सिहोरा मार्ग पर लोग घंटों से जाम में फंसे हैं। यहां 30 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिसमें करीब 5 हजार वाहन फंसे हैं। यहां NH 30 चाकघाट से सोहागी पहाड़ कटरा तक जाम ही जाम लगा है।

पेट्रोल पंप बंद, लोग परेशान

प्रयागराज महाकुंभ में आस्थ की डुबकी लगाने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ट्रैफिफ प्लान ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं। यहां शहर के 9 पेट्रोल पंप बंद हुए हैं। भीड़ इस कदर है कि यहां पेट्रोल के लिए टैंकर भी पंप तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

बढ़ सकती है गैस की किल्लत

हालत ऐसे रहे तो गैस से जरूरी सेवाओं भी हो सकती है। ठप। शहर से लेकर सभी राजमार्गो तक कई किलो मीटर तक लंबा जाम। रेलवे स्टेशन बस स्टेशन पर खड़ा होना भी मुश्किल पुलिस के छूटे पसीने सभी ए आई टेक्नोलॉजी हुई धराशाई।

Advertisment

publive-image

30 किलोमीटर लंबा जाम

कैमूर में बिहार-यूपी बॉर्डर स्थित दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-2) पर कर्मनाशा बॉर्डर से लेकर मरहरिया मोड़ तक 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। शनिवार देर रात से शुरू हुए इस भीषण जाम के कारण हजारों लोग सड़क पर फंसे हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं, एंबुलेंस में फंसे मरीजों और ट्रक चालकों को हो रही है। जाम में फंसे लोगों को पानी और खाने तक की सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे हालात और खराब हो रहे हैं।

publive-image

इसलिए बनी जाम की स्थिति?

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्रयागराज कुंभ मेले में जाने और लौटने वाले चारपहिया वाहनों की बड़ी संख्या में गलत लेन में घुसने की वजह से जाम की स्थिति बनी थी। शुरुआत रूप से जाम केवल जीटी रोड के उत्तरी लेन पर ही था, लेकिन धीरे-धीरे यहां गलत साइड से गुजरने वाले वाहनों ने पूरी सड़क को बंद कर दिया। देखते ही देखते ट्रेफिक जाम कर्मनाशा टोल प्लाजा से लेकर मरहरिया मोड़ तक फैल गया।

4 घंटे से फंसे लोग, नहीं मिल रही मदद

जाम में फंसे लोगों के अनुसार वे शनिवार रात से बिना किसी सहायता के यहां जाम में फंसे गए। प्रयागराज कुंभ में जाने वाली महिला श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। न तो खाने-पीने मिल रहा है। न ही जाम हटाने के लिए किसी भी तरह की कोई ठोस व्यवस्था की गई हैं।

Advertisment

publive-image

एंबुलेंस और बसें भी जाम में फंसी

इस जाम में एंबुलेंस, यात्री बसें और निजी वाहन बुरी तरह से फंस गए हैं। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस गाड़ियां भी घंटों से जाम में रुकी हुई हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। इस बीच एनएचएआई और पुलिस प्रशासन ने जाम को हटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ट्रैफिक पुलिस कर्मनाशा टोल प्लाजा और मरहरिया मोड़ के बीच वाहनों को व्यवस्थित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों ने समस्या को और बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 Live: प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति, सीएम योगी ने किया स्वागत, अक्षयवट और हनुमान मंदिर भी जाएंगी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें