Magh Purnima 2025 Date: माघ पूर्णिमा कब है, 12 या 13 फरवरी, जानें शुभ-मुहूर्त, महत्व

Magh Purnima 2025 Date: माघ पूर्णिमा कब है, 12 या 13 फरवरी, जानें शुभ मुहूर्त magh-purnima-2025-kab-hai-shubh-muhurat-significant-upay-hindi-news-pds

Magh Purnima 2025 Date: माघ पूर्णिमा कब है, 12 या 13 फरवरी, जानें शुभ-मुहूर्त, महत्व

Magh Purnima 2025 kab hai: Magh Purnima 2025 Date: वैसे तो हर महीने पूर्णिमा आती है, लेकिन माघ पूर्णिमा को सबसे खास माना जाता है।

इस बार की पूर्णिमा इसलिए और अधिक खास मानी जा रही है क्योंकि प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) चल रहा है।
ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2025 में माघ पूर्णिमा कब है 12 या 13 फरवरी।

जानते हैं ज्योतिषाचार्य से इसकी स​ही डेट, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व।

यह भी पढ़ें: Surya Gochar: माघ पूर्णिमा पर पुत्र के घर में पिता का प्रवेश, 14 मार्च तक का समय इन चार राशियों के लिए कष्टकारी!

माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा का महत्व

हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा बेहइ शुभ तिथि मानी जाती है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, व्रत, दान, जप और हवन करने से व्यक्ति को अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।

आपको बता दें इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025, बुधवार को आएगी। जानिए पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार शुभ मुहूर्त।

माघ पूर्णिमा 2025: शुभ मुहूर्त और तिथि

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 11 फरवरी 2025 को शाम 6:55 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 फरवरी 2025 को शाम 7:22 बजे

पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:19 बजे से सुबह 6:10 बजे तक

उदया तिथि से 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा

आपको बता दें हिन्दू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी मंगलवार को शाम 6:55 से लग जाएगी।

ऐसे में पूर्णिमा तिथि में सूर्योदय 12 फरवरी को होने के कारण पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को ही आएगी।

माघ पूर्णिमा के शुभ उपाय (Magh Purnima Ke Upaye)

पवित्र नदियों में स्नान

धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा, यमुना, सरस्वती जैसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं। साथ ही व्यक्ति की आत्मा भी शुद्ध हो जाती है।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा

ज्योतिषाचार्य के अनुसार माघ पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती है।

पीपल की पूजा करें

ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। पीपल पर दूध मिला जल चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

कहते हैं पूर्णिमा के दिन गरीबों को भोजन जरूर कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: महाकुंभ में स्नान को लेकर नई यातायात व्यवस्था लागू, सीएम योगी सख्त, ये एरिया नो व्हीकल जोन घोषित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article