Magh Gupt Navratri 2025: इस बार 9 नहीं, 8 दिन की आएंगीं गुप्त नवरात्रि, कब आएगी सप्तमी तिथि, स्थापना का सबसे शुभ-मुहूर्त

Magh Gupt Navratri 2025: इस बार 9 नहीं, 8 दिन की आएंगीं गुप्त नवरात्रि, कब आएगी सप्तमी तिथि, स्थापना का सबसे शुभ-मुहूर्त i-kab-hai-sthapna-shubh-muhurat-jan-vrat-tyohar-hindi-news-pds

Magh-Gupt-Navratri-2025

Magh-Gupt-Navratri-2025

Magh Gupt Navratri 2025 Saptami Tithi Upay: अंग्रेजी केलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ हिन्दू धर्म के त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। 15 जनवरी माघ का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने मां देवी की आराधना का पर्व गुप्त नवरात्रि भी आएंगीं।

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि माघ नवरात्रि कब से हैं, इसकी तिथियां, उपाय और टोटके क्या हैं। साथ ही जानेंगे कि नवरात्रि में नींबू क्यों नहीं काटना (Neebu ka Katna) चाहिए, नींबू काटने से क्या होता है।

साल का पहला बड़ा त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) इस बार 15 जनवरी को आएगा। इसके बाद सकट चौथ यानी तिलिया गणेश (Tiliya Ganesh) आएगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kids: बच्चों के कमरे से आज ही निकाल दें ये चीजें, लगने लगेगा पढ़ाई में मन!

क्या हैं नवरात्रि के नियम (Gupt Navratri ke Niyam )

नवरात्रि के दिनों में हमें मनसा वाचा कर्मणा शुद्ध रहना चाहिए।

किसी भी प्रकार के मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

नवरात्र में लोग बाल बनवाना दाढ़ी बनवाना नाखून काटना पसंद नहीं करते हैं।

शुद्ध रहने के लिए आवश्यक है कि हम मांसाहार, प्याज, लहसुन आदि तामसिक पदार्थों का त्याग करें।

तला खाना भी त्याग करना चाहिए।

अगर आपने नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया है या अखंड ज्योत जला रहे हैं तो आपको इन दिनों घर को खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए।

नवरात्र में प्रतिदिन हमें साफ तथा धुले कपड़े पहनना चाहिए।

विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है।

अगर आप इन दिनों मां के किसी मंत्र का जाप कर रहे हैं पूजा की शुद्धता पर ध्यान दें। जाप समाप्त होने तक उठना नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2025: दो दिन बाद बुध का शनि से मिलन, वृश्चिक, कर्क और मीन के लिए क्या हैं संकेत

इस बार गुप्त नौ रात्रि आठ दिन की (Gutp Navratri 2025 Tithi) 

इस बार गुप्त नवरात्रि नौ नहीं ​बल्कि आठ दिन की रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी से हो रही है। जो 6 फरवरी तक चलेंगी।

गुप्त नवरात्रि की सप्तमी ​तिथि कब है (Magh Gupt Navratri Saptami Tithi Kab hai) 

इस बार दो तिथियों का क्षय हो रहा है। इसमें छठ और सप्तमी तिथि एक साथ आएगी। इस बार 4 फरवरी को छठ और सप्तमी तिथि एक साथ आएगी। ऐसे में जो लोग छठ और सप्तमी पूजा करते हैं वे एक ही दिन ये तिथियां मना पाएंगे।

गुप्त नवरात्रि स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है (Ghat Sthapna Shubh Muhurat) 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 30 जनवरी से माघ महीने की गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही हैं। ऐसे में यदि आप भी घर में घट स्थापना करना चाहते हैं तो आपको बता दें इस दिन सुबह 7:22 से 8:53 तक रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार सुबह कुंभ स्थिर लग्न में आ रहे इस मुहूर्त कलश स्थापना सबसे अच्छी है।

30 जनवरी को इतने बजे से लगेगा राहुकाल

हिंदू पंचांग के अनुसार 30 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक राहुकाल लगेगा। ऐसे में इसके पहले सुबह स्थिर लग्न में घट स्थापना मुहूर्त सबसे अच्छा है।

यह भी पढ़ें:  Jan 2025 Vrat Tyohar: जनवरी में आएंगे ये बड़े त्योहार, लिस्ट में देखें मकर संक्रांति, लोहरी, सकट चौथ की सही डेट 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article