मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की किसानों के लिए बड़ी घोषणा, आदेश जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की किसानों के लिए बड़ी घोषणा, आदेश जारी Madhya Pradesh's destroyed crops will be surveyed, relief amount will be announced by CM Shivraj vkj

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की किसानों के लिए बड़ी घोषणा, आदेश जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करवाया जा रहा है। दतिया, ग्वालियर और अशोकनगर में 17 मार्च को ओलावृष्टि से फसलों को क्षति हुई है। गेहूँ, चना और सरसों की फसलों में आंशिक क्षति की जानकारी मिली है। ग्वालियर जिले के सगोरा में पशु हानि होने की सूचना भी मिली है। इन क्षेत्रों में सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के बाद किसान भाइयों को राहत राशि देने का काम शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने टीवी चैनल्स के प्रतिनिधियों को बताया कि शुक्रवार को दतिया में 10 से 12 गाँव, ग्वालियर में 8 से 10 गाँव और अशोकनगर में 5 से 7 गाँव में फसल को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने किसान भाइयों को आश्वस्त किया कि सर्वे के बाद किसानों को राहत राशि और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। शासकीय अमला सर्वे के लिए खेतों में जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article