/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/ujjain-mbbs-student-death-2026-02-21-17-53-38.jpg)
Ujjain MBBS Student Death: मध्य प्रदेश के उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने MBBS छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगर रोड का है।
स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा इंतजाम की मांग
जैसे ही हादसे की जानकारी साथी छात्रों को लगी, गुस्साए मेडिकल स्टूडेंट्स ने आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे सड़क पर बैठे रहे। छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने स्पीड ब्रेकर और सख्त ट्रैफिक कंट्रोल की मांग की।
छात्रों का कहना है कि यहां गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रशासन यहां स्पीड ब्रेकर लगवाए, वरना प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने चक्काजाम की सूचना मिलते ही सीएसपी पुष्पा प्रजापति और चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पंचारिया मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने छात्रों से बातचीत की। छात्रों को समझाइश दी।
इस दौरान पुलिस अफसरों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कॉलेज के सामने सड़क सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे, तब जाकर छात्रों ने चक्काजाम खत्म किया। छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।
चिमनगंज पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। साथ ही आरोपी ड्राइवर को भी अरेस्ट कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
हादसे के बाद हालात की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/ujjain-mbbs-student-death-2026-02-21-18-19-35.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/ujjain-mbbs-student-death-2026-02-21-18-19-56.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/ujjain-mbbs-student-death-2026-02-21-18-20-19.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/ujjain-mbbs-student-death-2026-02-21-18-20-36.jpg)
परिवार का इकलौता बेटा था हर्षित
फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट की डॉ. रुचि मिश्रा ने बताया कि हर्षित पढ़ाई और म्यूजिक दोनों में बहुत टैलेंटेड था। हमने एक होनहार स्टूडेंट खो दिया है। वह बहुत मेहनती स्टूडेंट था। कॉलेज में उसके टैलेंट को पहचान मिली थी।
हर्षित ने हाल ही में सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में कई अवॉर्ड जीते थे। मूल रूप से इंदौर का रहने वाला हर्षित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी मां मेंहदी डिजाइनर हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us