/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/cm-mohan-yadav-2026-01-29-15-52-43.jpg)
MP Soybean Bhavantar Yojana Rashi: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार, 29 जनवरी को मंदसौर के मल्हारगढ़ में आयोजित सोयाबीन भावांतर राशि भुगतान के कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश के एक लाख 17 हजार किसानों के खाते में 200 करोड़ रुपए की भावांतर राशि ट्रांसफर की।
यह राशि उन किसानों के खातों में पहुचाई गई, जिन्होंने 20 दिसंबर 2025 से योजना समाप्त होने तक सोयाबीन का विक्रय किया।
यहां बता दें, अब तक प्रदेश के कुल 7 लाख 10 हजार किसानों को 1492 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का भुगतान किया जा चुका है।
मल्हारगढ़ में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में 69.50 करोड़ रुपए के भूमिपूजन और निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम ने मल्हारगढ़ में 51.91 करोड़ रुपए की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर स्थित मल्हारगढ़ 4-लेन फ्लाई-ओवर का भूमिपूजन, 5.53 करोड़ रुपए की लागत से पिपलिया मंडी समपार रेलवे अंडर ब्रिज का भूमिपूजन और 2.06 करोड़ रुपए की लागत से मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में यातायात सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।
मल्हारगढ़ कार्यक्रम की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/mandsaur-malhargarh-cm-mohan-yadav-2026-01-29-16-33-45.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/mandsaur-malhargarh-cm-mohan-yadav-2-2026-01-29-16-33-19.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/mandsaur-malhargarh-cm-mohan-yadav-2026-01-29-16-32-53.jpg)
इन किसानों को किया सम्मानित
सोयाबीन भावांतर योजना में सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को सीएम मोहन यादव ने चेक देकर सम्मानित किया। इनमें रघुवीर सिंह रातपूत (95 हजार,260 रुपए), मुकेश पाटीदार (73, 699 रुपए), औंमकार सिंह (64,105 रुपए), रामदयाल पाटीदार (59, 257 रुपए), जगदीश चंद्र पाटीदार (58, 522 रुपए) शामिल थे। वहीं संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय मनोहर सिंह को आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा।
मंदसौर में देश में अलग पहचान बनाई
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर के लहसन को पूरे देश में पहचान मिलती है। मंदसौर की पहचान श्वेत क्रांति, हरित क्रांति... मंदसौर का अलग तरह का दौर चल रहा है। सब्जियों, औषधि, मसाले, फूल... क्या कमी हैं यहां पर। मेहनतकस लोगों ने मंदसौर को देशभर में पहचान दिलाई है। कांग्रेस शासन में कभी सम्मान निधि नहीं मिली, जबकि मोदी सरकार में किसानों को सम्मान निधि मिल रही है।
हमारे लोगों ने किसानों को पानी से सोना उगाने का काम किया है।
सरसों-मूंग फसल भावांतर योजना में शामिल होगी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि आगे सरसों और मूंग की फसल को भी भावांतर योजना में शामिल करने का प्रयास करेंगे। यह हमारी सरकार का संकल्प है। किसानों के हित में काम करने में कोई कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सीएम ने कहा, हम दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us