मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस में ऑपरेशनल बदलाव: नीमच तक चलेगी ट्रेन, यहीं से होगी वापसी, जानें नया शेड्यूल

रतलाम रेल मंडल ने यह बदलाव डबलिंग वर्क के तहत किया है। मंदसौर-मल्हारगढ़ रेल खंड में डबलिंग वर्क किया जा रहा है। ऐसे में कोटा से मंदसौर और मंदसौर से कोटा रूट पर चलने वाली ट्रेन के रूट्स घटा दिया गया है। 

Mandsaur Kota Express New Schedule

Mandsaur Kota Express New Schedule 2026: रतलाम मंडल के मंदसौर स्टेशन तक चलने वाली ट्रेन में आंशिक बदलाव किया गया है।

दरअसल, रतलाम रेल मंडल ने यह बदलाव डबलिंग वर्क के तहत किया है। मंदसौर-मल्हारगढ़ रेल खंड में डबलिंग वर्क किया जा रहा है। ऐसे में कोटा से मंदसौर और मंदसौर से कोटा रूट पर चलने वाली ट्रेन के रूट्स घटा दिया गया है। 

नीमच स्टेशन कुछ दिन नया टर्मिनल

अब अगले कुछ दिन यह ट्रेन नीमच स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। यहीं से ट्रेन कोटा के लिए वापस रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

जानें कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन

ट्रेन क्रमांक 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस का नया टर्मिनल नीमच होगा। ट्रेन क्रमांक 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस नीमच स्टेशन से वापस होगी। 

यहां देखें ट्रेन का ताजा स्टेटस

रतलाम मंडल से यात्रियों से अपील की है कि यात्री रेलवे के अधिकारिक ऐप या पूछताछ नंबर 139 से ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर देखें।

ये भी पढ़ें: भोपाल में धुलेंडी का नया ट्रैफिक प्लान: इन इलाकों से निकलेगा जुलूस, ये रूट किए गए डावयर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ता

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article