शहडोल: रिजल्ट के चक्कर में भविष्य से खिलवाड़; टीचर खुद बोर्ड पर लिख रहे थे उत्तर, सामूहिक नकल कराते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के शहडोल में हाईस्कूल में छात्रों को सामूहिक नकल कराने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में अतिथि शिक्षक ब्लैक बोर्ड पर हिंदी पेपर के उत्तर लिखते और छात्रों को नकल कराते नजर आ रहे हैं।

mp shahdol school mass cheating viral video teacher writing answers on board hindi news zvj

Shahdol Exam Cheating Video Viral Teacher: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जयसिंहनगर ब्लॉक के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल मांझीटोला (मोहनी) में शिक्षक द्वारा छात्रों को चोरी-छिपे नहीं, बल्कि खुलेआम ब्लैक बोर्ड पर उत्तर लिखकर सामूहिक नकल कराई गई। वायरल वीडियो में अतिथि शिक्षक वीरेंद्र पटेल ब्लैक बोर्ड पर हिंदी पेपर के उत्तर लिखते और छात्रों को नकल कराते नजर आ रहे हैं। कक्षा 9वीं की परीक्षा के दौरान हुई इस घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परीक्षा हॉल में जमकर नकल

मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक का है, जहाँ एकीकृत शासकीय हाईस्कूल मोहनी में कक्षा 9वीं की वार्षिक गृह परीक्षा चल रही थी। हिंदी विषय के पेपर के दौरान स्कूल के ही अतिथि शिक्षक वीरेंद्र पटेल पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों को पास कराने और स्कूल का रिजल्ट बेहतर दिखाने के चक्कर में नैतिकता की सारी हदें पार कर दीं। शिक्षक क्लासरूम के ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों के उत्तर लिखते पाए गए, जिसे छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में उतार रहे थे।

अधिकारियों के संरक्षण में धांधली का आरोप

जानकारी के अनुसार, यह पूरी धांधली कथित तौर पर सहायक केंद्राध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह कंवर (माध्यमिक शिक्षक) के मार्गदर्शन और मूक सहमति से चल रही थी। परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर थी, वही नकल को बढ़ावा देते नजर आए। इसी बीच किसी छात्र या प्रत्यक्षदर्शी ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब जिले भर के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

एक ओर राज्य सरकार और शिक्षा विभाग 'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा' का दावा करते हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही ऐसी कार्यशैली भविष्य की पीढ़ी को खोखला कर रही है। केवल कागजों पर परिणाम अच्छा दिखाने के लिए छात्रों को नकल का सहारा देना उनके ज्ञान और भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में काफी आक्रोश है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक निडर होकर बोर्ड पर लिख रहे हैं और छात्र बिना किसी डर के नकल कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है।

exam cheating case, Shahdol News, School Cheating Video, MP Education Department, Shahdol School Viral Video, Teacher Mass Cheating, Jaisinghnagar News Teacher Mass Cheating Exam

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article