सागर के CHC में गोली मारकर नर्स की हत्या: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खड़ी थीं नर्स, हमलावरों ने कर दी फायरिंग

मध्यप्रदेश के सागर जिले में शाहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गोली मारकर नर्स की हत्या कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुट गई हैं।

Sagar nurse murder

Sagar Nurse Murder: मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुधवार, 4 फरवरी 2026 की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शाहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर अचानक गोलियों से फायरिंग होने लगी। इस हमले में सीएचसी की एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुट गई हैं।

घात लगाकर गेट के बाहर बैठे थे हमलावर

जानकारी के अनुसार, दीपशिखा चढ़ार शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार रात नर्स दीपशिखा ड्यूटी पर थीं। किसी काम से स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर आईं और कुछ देर खड़ी रहीं। तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गोलियों की फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के बाद नर्स ने मौके पर दम तोड़ा

गोली लगने पर नर्स दीपशिखा मौके पर गिर पड़ी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक दीपशिखा के शरीर से बहुत खून बह चुका था। डॉक्टरों ने जब नब्ज टटोली तो नर्स की सांसे थम चुकी थीं। वारदात के बाद मौके पर अफरा—तफरी का माहौल बन गया।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और मौके पर पंचनामा बनाकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद शहर के आसपास मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस की एक टीम सीएचसी और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, देररात तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के आवेदन की डेट बदली: अब 10 मई से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म, टाउन प्लानर की एप्लिकेशन प्रोसेस 20 फरवरी से

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article