छतरपुर में बेटे के सामने पिता की हार्ट अटैक से मौत: एंबुलेंस नहीं मिली, लोडिंग वाहन से अस्पताल पहुंचा, रास्तेभर दिया CPR, नहीं बचा पाया जान

छतरपुर में एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से एक बेटे के सामने उसके पिता की मौत हो गई। बेटा लोडिंग वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचा था। CPR देने का वीडियो भी सामने आया है।

Chhatarpur heart attack death case ambulance loading vehicle cpr hindi news

Chhatarpur Heart Attack Death: छतरपुर में एक बेटे के सामने उसके पिता ने दम तोड़ दिया। पिता को हार्ट अटैक आया था और मौके पर एंबुलेंस ही नहीं पहुंची। बेटा लोडिंग वाहन से पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा। रास्तेभर CPR देता रहा, लेकिन जान नहीं बच सकी। लोडिंग वाहन पर पिता को CPR देते बेटे की तस्वीरें सामने आई हैं।

नहीं आई एंबुलेंस

तालगांव के निवासी जगदीश विश्वकर्मा अपने बेटे के साथ छतरपुर जा रहे थे। बरकोंहा गांव के पास उनकी तबीयत बिगड़ी। सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बेटे ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वो नहीं पहुंची। मजबूरी में लोडिंग वाहन में पिता को ले जाना पड़ा। लेकिन लोडिंग वाहन भी ट्रैफिक जाम में फंस गया।

(खबर अपडेट हो रही है)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article