Sagar Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, मजदूरी कर घर लौट रहे थे

Sagar Accident: मध्यप्रदेश के सागर में रविवार, 30 नवंबर को एक भीषण सड़क हो गया। पटनेश्वर मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एडिट
Sagar Accident

Sagar Accident: मध्यप्रदेश के सागर में रविवार, 30 नवंबर को एक भीषण सड़क हो गया। पटनेश्वर मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताते हैं तीनों युवक मजदूरी कर घर लौट रहे थे।

मजदूरी का काम करते थे तीनों

 सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि, तीनों मृतक रहली क्षेत्र के रहने वाले थे और मजदूरी का काम करते थे। तीनों बाइक पर सवार होकर सागर से मजदूरी कर लौट रहे थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ।

इधर, टीकमगढ़ में जमीन विवाद में तीन की हत्या

टीकमगढ़ के जतारा थाना अंतर्गत राजनगर गांव में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर लोगों में जमकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक एक ही परिवार के हैं। घायलों को गांव के लोगों ने जतारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article