MP में नहीं सुधर रहे रिश्वतखोर: अब सीधी में 5 हजार की रिश्वत लेते BMO रंगे हाथों गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट में 'गहरा घाव' लिखने मांगी थी घूस

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद भी रिश्वतखोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सीधी में बीएमओ को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

sidhi lokayukta police trap bmo dr swatantra patel bribe medical report hindi news zvj

Sidhi BMO Rishwat Case Lokayukta Action: मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस लगातार कार्रवाई के बाद भी रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सीधी जिले से सामने आया है, जहां लोकायुक्त रीवा की टीम ने सिहावल जनपद पंचायत के बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) डॉक्टर स्वतंत्र पटेल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने एक घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की गंभीरता (गहरा घाव) दर्शाने के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी।

सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन

मध्यप्रदेश में सरकारी सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए लोकायुक्त पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसके बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार सुबह लोकायुक्त रीवा की टीम ने सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में एक सफल ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया।

यह पूरा मामला मऊगंज जिले के पाती गांव निवासी अंकित शुक्ला से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने पहले अमिलिया क्षेत्र में अंकित के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। मामले में कानूनी कार्रवाई को मजबूती देने के लिए अंकित को एक सटीक मेडिकल रिपोर्ट की आवश्यकता थी। जब अंकित ने मेडिकल परीक्षण और रिपोर्ट के लिए सिहावल बीएमओ डॉक्टर स्वतंत्र पटेल से संपर्क किया, तो आरोप है कि डॉक्टर ने रिपोर्ट में'गहरा घाव' (Deep Wound) लिखने के बदले 10,000 रुपये की मांग की। काफी मिन्नतों के बाद सौदा 5,000 रुपये में तय हुआ।

ऐसे बिछाया गया लोकायुक्त का जाल

रिश्वत मांगे जाने से परेशान शिकायतकर्ता अंकित शुक्ला ने इसकी लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस रीवा में दर्ज कराई। लोकायुक्त की टीम ने पहले शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही अंकित ने डॉक्टर स्वतंत्र पटेल को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये सौंपे, पहले से ही मुस्तैद लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त पुलिस आरोपी डॉक्टर को सीधी जिले के सर्किट हाउस लेकर आई। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sidhi News, BMO Dr Swatantra Patel Trapped, Rewa Lokayukta Action, Corruption in MP Health Department, Medical Report Bribe Case Sidhi, Lokayukta Action

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article