MP Youth Congress protest: भोपाल में यूथ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, CEO ऑफिस के घेराव से पहले पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन से खदेड़ा

 एमपी यूवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। भोपाल में यूथ कांग्रेस ने गुरुवार, 27 नवंबर को वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया।

एडिट
MP Youth Congress protest

MP Youth Congress protest: एमपी यूथ कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। यूथ कांग्रेस ने गुरुवार, 27 नवंबर को वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जैसे ही कांग्रेस मुख्यालय से आगे बढ़े तो पुलिस ने व्यापमं चौराहे पर रोक दिया। इसके बाद यूथ कांग्रेसियों और पुलिस में बहस से शुरू हुई तकरार तनातनी और फिर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इसके बाद भी कार्यकर्ता आगे बढ़ने से नहीं माने तो उन पर वॉटर कैनन का उपयोग किया गया।

पुलिस ने व्यापमं चौराहे पर रोका

प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय गर्मा गया, जब प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता एसआईआर के विरोध में सड़कों पर उतर आए। सभी कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने निकल पड़े। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने व्यापमं चौराहे पर रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति कंट्रोल से बाहर होती देख पुलिस को वॉटर कैनन का उपयोग करना पड़ा।

Add a heading (6)
पीसीसी कार्यालय में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी।

वॉटर कैनन से यूथ कांग्रेसियों को रोका

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में CEO ऑफिस की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने व्यापमं चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की तेज बौछार फेंककर भीड़ को पीछे हटाया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और नोकझोंक भी हुई।

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें...

Add a heading (7)
भाेपाल में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तनातनी का दृश्य।

Add a heading (8)
भोपाल में पीसीसी ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए निकलने से पहले नारेबाजी करते हुए।

Add a heading (9)
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को वॉटर कैनन से रोकने का प्रयास करती पुलिस।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तार 

जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रुकने को तैयार नहीं थे, तब पुलिस ने बस मंगवाई और उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़कर बस में बैठाया, जबकि कई कार्यकर्ता गिरफ्तारी देते हुए खुद ही बस के ऊपर चढ़ गए। बस में कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण वह एक तरफ झुक गई। इसके पलटने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल लिया।

यश घनघोरिया ने कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को संविधान सभा में पेश करते समय कहा था कि अब राजा का बेटा रानी के पेट से नहीं, बल्कि लोकतंत्र के वोट से पैदा होगा। आज आपका वोट खतरे में है। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में संविधान की खूबसूरती को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वे लोकतंत्र को सुरक्षित रखने का काम कर रहे हैं। वे वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। जिसे लेकर बीजेपी आज सभी हथकंडे अपना रही है।

टीशर्ट के लिए मची छीना झपटी

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रिंटेड टीशर्ट दी जा रही हैं। इन टीशर्ट पर लिखा है वोट चोर, गद्दी छोड़। बीजेपी-ईसीआई द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा। मोदी-ज्ञानेश की फिर हेराफेरी मप्र युवा कांग्रेस। इन टीशर्ट को बांटने के दौरान पीसीसी के सामने छीना झपटी हुई।

सिंघार बोले- यह आम वोटर की लड़ाई है

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ये केवल कांग्रेस की लड़ाई नहीं है। यह आम वोटर की लड़ाई है, जिसकी आवाज को दबाया जा रहा है। कुणाल कामरा जब अपना शो करते हैं और कमेंट करते हैं, तो उनके पूरे स्टूडियो को खत्म कर दिया जाता है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु ने कहा- जब हमें आज़ादी मिली, तब पाकिस्तान को भी मिली और आज हम कहाँ हैं और पाकिस्तान कहाँ है। इसका एक ही कारण है। कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने दिया और नरेंद्र मोदी देश के लोकतंत्र को कमजोर करके सबसे बड़ा देशद्रोह कर रहे हैं।

पटवारी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, जब विधानसभा में (नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार) बोलते हैं और विधानसभा 10 दिन चलती है, तो मोहन यादव डर के मारे एक दिन ही आते हैं। उमंग जी का डर, विधायकों का डर, कांग्रेस के फौजियों का डर है कि मोहन यादव पहले दिन आएंगे और भाषण देने वाले दिन आएंगे। वो सामना नहीं कर पाएंगे।

खबर अपडेट हो रही है...

ये भी पढ़ें:  Guna BJP MLA: BJP विधायक‌ मंच से बोले- कलेक्टर साहब जिले में ये लंबी-लंबी लाइनें क्यों लग रहीं हैं, जवाब तो देना पड़ेगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article