MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, भोपाल में गरज चमक के साथ बारिश ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया सहित 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update 27 January 2026

MP Weather Update IMD Rain Alet: मध्य प्रदेश में फरवरी के दौरान मौसम ने तीसरी बार अचानक करवट ली है। बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में कहीं बारिश हुई तो कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई। गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना हुआ है।

राजधानी भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने ग्वालियर सहित 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना शामिल हैं।

इससे पहले बुधवार को रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, भिंड और दतिया समेत 20 से अधिक जिलों में कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरे। भोपाल में दिन में धूप रही, लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए और मौसम बदल गया।

दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं और एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके साथ ही राजस्थान के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इन सिस्टम्स और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के संयुक्त प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। गुरुवार को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में दो बार बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का दौर देखा गया था, जिससे फसलों को नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से प्रदेश में तीसरी बार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है।

फिलहाल प्रदेश में रात और सुबह के समय हल्की सर्दी बनी रहेगी, जबकि दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, वहीं पिछले दो दिनों में कई स्थानों पर यह 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो अगले एक सप्ताह तक इसी स्तर पर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article