MP में ठंड का 'डबल अटैक': कोहरे और शीतलहर की चपेट में प्रदेश, इंदौर में पारा 4.5 डिग्री तक गिरा, इन जिलों में येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इंदौर 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

mp weather update cold wave and fog alert bhopal indore temperature drop hindi news hindi news zvj

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित।

Madhya Pradesh Weather Update December 2025: मध्यप्रदेश में कड़कड़ाती सर्दी के मौसम के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कड़ाके की ठंड के साथ अब प्रदेश के बड़े हिस्से में घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) का 'डबल अटैक' देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 12 जिलों में दृश्यता (Visibility) काफी कम दर्ज की गई। जिससे सड़क यातायात के साथ-साथ आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरे और कोल्ड वेव को लेकर चेतावनी जारी की है।

एमपी में शीतलहर और घना कोहरा

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। शीतलहर का दौर फिर शुरू हो गया है। प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। आलम यह है कि सूरज निकलने के घंटों बाद तक प्रदेश के कई शहर कोहरे की चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं।

गुरुवार सुबह रीवा और सागर में दृश्यता महज 1 से 2 किलोमीटर दर्ज की गई। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे शहरों में विजिबिलिटी 2 से 4 किलोमीटर के बीच रही। घने कोहरे के कारण सुबह के समय हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

इंदौर सबसे ठंडा, भोपाल में भी पारा गिरा

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ज्यादा ठिठुरा, जहां तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। भोपाल में रात का तापमान 5.4 डिग्री, उज्जैन में 7.3 डिग्री, और जबलपुर-ग्वालियर में पारा 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में गिरावट दर्ज की गई।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इन जिलों में शीतलहर और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना जताई है। वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। भोपाल, इंदौर और शाजापुर जिलों में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। वहीं सतना, रीवा और दतिया जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में सभी संभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

MP Weather Today, MP Weather Update, bhopal Weather, indore Weather, Madhya Pradesh Weather, MP Weather December 2025, Dense Fog Alert MP, Pachmarhi Weather, Western Disturbance, MP news Bhopal Fog News

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article