MP Weather Update: एमपी के पचमढ़ी में रिकॉर्ड ठंड, इंदौर में रात के पारे में बड़ी गिरावट, भोपाल सातवां सबसे ठंडा शहर, तापमान और गिरेगा

MP Weather Update 4 December 2025: मध्यप्रदेश में मौसम (IMD) का (4 December 2025) मिजाज शुष्क बना हुआ है, लेकिन पचमढ़ी (Pachmarhi) राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP Weather Update 4 December 2025

MP Weather Update 4 December 2025: मध्यप्रदेश (MP news) में मौसम (IMD) का (4 December 2025) मिजाज शुष्क बना हुआ है, लेकिन पचमढ़ी (Pachmarhi News) राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (MP Weather Update)

इंदौर (Indore News) में भी रात के पारे में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल (Bhopal News) प्रदेश का सातवां ठंडे शहर के रूप में रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश का मौसम क्लाउड फ्री (बादल रहित) है और अगले पांच दिनों तक राज्य में कोई गंभीर मौसम चेतावनी (वॉर्निंग) जारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि आज से राज्य के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। (टॉप न्यूज)

किन जिलों में कितना बदला मौसम 

प्रदेश के ग्वालियर और दतिया के तापमान में सबसे अधिक बदलाव देखा गया है। ग्वालियर और दतिया का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 अधिक दर्ज किया गया, जो सामान्य की तुलना में काफी गर्म रात का संकेत है। (hindi news)

सबसे बड़ी गिरावट: इंदौर में रिकार्ड की गई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 कम दर्ज किया गया, जिससे यहां सामान्य से अधिक ठंड महसूस की गई।

नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में अधिकतम तापमान 30.7 रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल

मौसम की स्थिति: पिछले 24 घंटों के दौरान, प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा।

अधिकतम तापमान: अधिकतम तापमानों में किसी भी संभाग में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में यह सामान्य से 1.5 से 2.6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

शेष संभागों में यह सामान्य के आस-पास रहा।

न्यूनतम तापमान: न्यूनतम तापमानों में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन कुछ संभागों में भिन्नता देखी गई।

भोपाल संभाग में सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

MP जिलेवार न्यूनतम तापमान

क्षेत्रशहर (जिला)न्यूनतम तापमान (∘C)24 घंटे में बदलाव (∘C)सामान्य से अंतर (∘C)
पश्चिमी म.प्र.पचमढ़ी6.7-0.5-0.6
पश्चिमी म.प्र.इंदौर8.4-0.2-4.4 (सबसे कम)
पूर्वी म.प्र.उमरिया8.2-1.1+1.5
पश्चिमी म.प्र.राजगढ़9.00.5-0.8
पूर्वी म.प्र.नौगोंग9.00.4+0.3
पूर्वी म.प्र.रीवा9.0-0.6+0.2
पश्चिमी म.प्र.भोपाल9.20.8-3.2
पूर्वी म.प्र.सीधी10.4-1+0.9
पूर्वी म.प्र.जबलपुर10.6-0.6-1.1
पूर्वी म.प्र.छिंदवाड़ा11.0-0.2+0.7
पूर्वी म.प्र.दमोह11.0-0.5+2.1
पूर्वी म.प्र.मंडला11.1-0.5+2.9
पूर्वी म.प्र.नरसिंहपुर11.4-1.2+1.6
पूर्वी म.प्र.मालंजखंड11.60.5+2.3
पश्चिमी म.प्र.बैतूल11.70.2+0.7
पूर्वी म.प्र.सतना11.80.1+1.2
पश्चिमी म.प्र.उज्जैन12.00.2+1.2
पश्चिमी म.प्र.धार12.4-0.9-0.4
पश्चिमी म.प्र.खंडवा12.40.4+0.1
पश्चिमी म.प्र.खरगोन12.60.4+0.5
पूर्वी म.प्र.खजुराहो12.8-0.2+3.2
पश्चिमी म.प्र.रतलाम13.0-0.2+0.4
पूर्वी म.प्र.शिवपुरी13.01+3.2
पूर्वी म.प्र.सिवनी13.4-0.2-2.5
पूर्वी म.प्र.टीकमगढ़13.50.3+3.2
पश्चिमी म.प्र.गुना13.70.7+2.6
पश्चिमी म.प्र.दतिया13.81.2+5.2 (सबसे अधिक)
पश्चिमी म.प्र.नर्मदापुरम13.9-0.5+0.4
पूर्वी म.प्र.सागर14.00.2+0.2
पश्चिमी म.प्र.ग्वालियर14.62.9+5.2 (सबसे अधिक)
पश्चिमी म.प्र.श्योपुर15.01+3.8
पश्चिमी म.प्र.रायसेन(कोई डेटा नहीं)0.2(कोई डेटा नहीं)
पश्चिमी म.प्र.शाजापुर(कोई डेटा नहीं)(कोई डेटा नहीं)(कोई डेटा नहीं)

देखें मैप...

4 Dec 2025 MP Map

5 Dec 2025 MP Map

6 Dec 2025 MP Map

7 Dec 2025 MP Map

MP Health Department Review: एमपी के निजी अस्पतालों में मरीज पहुंचा रही 108 एम्बुलेंस, CM मोहन यादव ने कहा-गैर-जरूरी सीजर ऑपरेशन पर रोक लगाएं

CM Mohan Yadav

MP Health Department Review: मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं (MP Health Department Review) को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर बुधवार, 3 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने समीक्षा बैठक बुलाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्किल करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article