/bansal-news/media/media_files/2025/12/27/mp-weather-update-28-december-2025-2025-12-27-22-47-29.jpg)
MP Weather Update 28 December 2025: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में पारा सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है।
ग्वालियर में विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई
ग्वालियर और चंबल संभाग में घने कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्वालियर में विजिबिलिटी (Visibility) घटकर मात्र 50-200 मीटर रह गई है, जबकि भोपाल और दतिया में भी 1 से 2 किमी की विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे तेजी से गिरने वाला तापमान
मंदसौर: शनिवार को यहां तापमान 2.9°C तक गिर गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।
रीवा: पूर्वी मध्यप्रदेश में रीवा 2.4°C के साथ जमने की कगार पर पहुंच गया है। यहां तापमान सामान्य से -4.5°C कम है।
पचमढ़ी: हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम पारा 3.8°C दर्ज किया गया।
तेजी से अधिकतम तापमान बढ़ने वाला
खंडवा: यहां का अधिकतम तापमान 27.1°C रहा, जो वर्तमान में प्रदेश का सबसे गर्म हिस्सा बना हुआ है।
खरगोन: 27.0°C अधिकतम तापमान के साथ यहां दिन में हल्की गर्मी का अहसास है।
अगले 24 घंटों के लिए मौसम अलर्ट
| चेतावनी का प्रकार | प्रभावित जिले |
| शीत लहर (Cold Wave) | भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर |
| घना कोहरा (Dense Fog) | सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर |
| मध्यम कोहरा (Mist/Fog) | ग्वालियर, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर |
प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर
| क्रम संख्या | शहर का नाम | न्यूनतम तापमान (°C) | क्षेत्र |
| 1 | रीवा (Rewa) | 2.4 | पूर्वी मध्य प्रदेश |
| 2 | पचमढ़ी (Pachmarhi) | 3.8 | पश्चिम मध्य प्रदेश |
| 3 | नौगांव (Nowgong) | 4.2 | पूर्वी मध्य प्रदेश |
| 4 | खजुराहो (Khajuraho) | 4.3 | पूर्वी मध्य प्रदेश |
| 5 | उमरिया (Umaria) | 4.5 | पूर्वी मध्य प्रदेश |
जिलेवार न्यूनतम तापमान की सूची
पश्चिम मध्य प्रदेश की स्थिति
| जिला/शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | सामान्य से विचलन (Departure) |
| भोपाल (Bhopal) | 4.8 | -5.9 |
| ग्वालियर (Gwalior) | 6.2 | -1.3 |
| इंदौर (Indore) | 6.6 | -4.1 |
| दतिया (Datia) | 6.3 | -1.7 |
| धार (Dhar) | 9.5 | -1.4 |
| गुना (Guna) | 8.2 | -1.2 |
| नर्मदापुरम (Narmadapuram) | 10.6 | -1.5 |
| पचमढ़ी (Pachmarhi) | 3.8 | -1.2 |
| रतलाम (Ratlam) | 8.2 | -2.3 |
| शिवपुरी (Shivpuri) | 6.0 | -2.3 |
| उज्जैन (Ujjain) | 8.5 | -1.2 |
| राजगढ़ (Rajgarh) | 7.5 | -5.2 |
| शाजापुर (Shajapur) | 8.2 | -3.5 |
| खरगोन (Khargone) | 9.2 | -2.4 |
| रायसेन (Raisen) | 5.6 | -3.4 |
पूर्वी मध्य प्रदेश की स्थिति
| जिला/शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | सामान्य से विचलन (Departure) |
| जबलपुर (Jabalpur) | 7.2 | -1.1 |
| खजुराहो (Khajuraho) | 4.3 | -4.3 |
| नौगांव (Nowgong) | 4.2 | -3.8 |
| रीवा (Rewa) | 2.4 | -4.5 |
| सागर (Sagar) | 9.0 | +0.3 |
| सतना (Satna) | 6.5 | -3.1 |
| सीधी (Sidhi) | 8.2 | -1.3 |
| उमरिया (Umaria) | 4.5 | -1.4 |
| मलाजखंड (Malanjkhand) | 10.3 | -1.1 |
| दमोह (Damoh) | 6.8 | -1.2 |
| मंडला (Mandla) | 6.0 | -1.4 |
| नरसिंहपुर (Narsinghpur) | 10.2 | +1.6 |
देखें मैप...
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/27/28-dec-2025-mp-map-2025-12-27-22-49-48.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/27/29-dec-2025-mp-map-2025-12-27-22-49-47.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/27/30-dec-2025-mp-map-2025-12-27-22-49-47.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/27/31-dec-2025-mp-map-2025-12-27-22-49-47.jpeg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us