एमपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक: मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट, Christmas Day से फिर बदलेगा मौसम

मौसम केंद्र से मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, दतिया और रीवा संभाग के जिलों में अति घना कोहरा छाएगा। जबकि इंदौर और शहडोल संभाग में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा।

MP Weather Update 21 December 2025

MP Weather Update 21 December 2025: मध्यप्रदेश इस वक्त शीतलहर के साथ घने कोहरे का डबल अटैक कर रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है।

मौसम केंद्र से मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, दतिया और रीवा संभाग के जिलों में अति घना कोहरा छाएगा। जबकि इंदौर और शहडोल संभाग में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ईरान के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) और 194 किमी/घंटा की गति से चल रही जेट स्ट्रीम हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।

क्रिसमस डे से ठंड के तीखे तेवर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 25 दिसंबर क्रिसमस डे से मौसम बदलने की संभावना है। क्योंकि 25 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी और साल के अंत तक मध्यप्रदेश में ठंड के और तीखे तेवर देखने को मिलेंगे।

तापमान में सबसे तेज गिरावट

रीवा: यहां पारा सबसे तेज -5.3°C की गिरावट के साथ गोता लगा।

इंदौर: इंदौर में भी ठंड ने अचानक जोर पकड़ा और पारा -5.1°C लुढ़क गया।

सतना: यहां न्यूनतम तापमान में -4.6°C की कमी दर्ज की गई।

तापमान में सबसे तेज गिरावट

सीधी: दिन के तापमान में -6.4°C की भारी गिरावट दर्ज की गई।

ग्वालियर: दिन का तापमान -5.8°C तक गिर गया, जिससे यहां 'सीवियर कोल्ड डे' जैसी स्थिति बनी।

तापमान में वृद्धि/स्थिरता

धार: यहां न्यूनतम तापमान में +0.5°C की मामूली बढ़त हुई, जिससे रात की ठंड में थोड़ी स्थिरता रही।

गुना: न्यूनतम तापमान में +0.9°C की वृद्धि दर्ज की गई।

MP के सबसे ठंडे 5 शहर

रैंकशहर (जिला)तापमान (∘C)
1कल्याणपुर (शहडोल)2.8
2उमरिया4.3
3अमरकंटक (अनूपपुर)4.6
4पचमढ़ी (नर्मदापुरम)5.2
5राजगढ़5.4

प्रदेश के प्रमुख शहरों की स्थिति

संभाग/क्षेत्रशहरन्यूनतम तापमान (∘C)सामान्य से अंतर (Departure)
पूर्वी मप्रकल्याणपुर (शहडोल)2.8-
उमरिया4.3-3.5
अमरकंटक4.6-
रीवा5.5-5.3
मलाजखंड5.6-1.2
खजुराहो7.4-3.6
जबलपुर7.4-1.2
पश्चिमी मप्रपचमढ़ी5.2-1.0
राजगढ़5.4-3.3
इंदौर5.6-5.1
भोपाल6.2-4.1
ग्वालियर7.5-0.4
दतिया7.1-0.3
उज्जैन8.5-0.4

एमपी के मैप...

21 Dec 2025 MP Map

22 Dec 2025 MP Map

23 Dec 2025 MP Map

24 Dec 2025 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article