एमपी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी पदों की 10 में से 5 श्रेणियां खत्म, इस जरूरी कैटेगरी में काम करेंगे कर्मचारी

मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के पदों के वर्गीकरण में एक बड़ा बदलाव किया है।  सरकारी कर्मचारियों के पदों की 10 कैटेगरी हैं। जिसमें से 5 जरूरी श्रेणियों को यथावत रखा गया है। अन्य पांच पदों की कैटेगरी को खत्म कर दिया है।

MP Service Recruitment New Rules

MP Service Recruitment New Rules: मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के पदों के वर्गीकरण में एक बड़ा बदलाव किया है। 

मध्यप्रदेश की सरकार ने उन श्रेणियों (कैटेगरी) को खत्म कर दिया है, जिसकी सरकारी विभागों में अब जरुरत महसूस नहीं हो रही थी। सरकारी कर्मचारियों के पदों की 10 कैटेगरी हैं। जिसमें से 5 जरूरी श्रेणियों को यथावत रखा गया है। अन्य 5 पदों की कैटेगरी को खत्म कर दिया है। इस कदम से राज्य में कार्यरत लाखों कर्मचारियों को सेवा से जुड़े लाभ और रिटायरमेंट के बाद होने वाली प्रशासनिक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

ये 5 जरूरी कैटेगरी यथावत रहेंगी

राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सरकारी विभागों में अब ये 5 प्रमुख कैटेगरी के पद यथावत बने रहेंगे, जिनमें नियमित (Regular), संविदा (Contractual), आउटसोर्स (Outsourced) कैटेगरी शामिल हैं। जबकि दैनिक वेतन भोगी (Daily wage earners), अंशकालीन (part-time workers), कार्यभारित (charge-based workers) और स्थायी कर्मी (permanent workers) समेत अन्य कुल सात कैटेगरी को खत्म कर दिया है।

कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन श्रेणियों को खत्म किया गया है, उन पर पहले से कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा या नहीं ! इस पर राज्य शासन की ओर से अभी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। इस अनिश्चितता के चलते निचले स्तर के कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, वे सरकार के स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।

संभावित खत्म की गई श्रेणियां                                                                             मुख्य प्रभाव और स्थिति

संभावित खत्म की गई श्रेणियांमुख्य प्रभाव और स्थिति
1. कार्यभारित स्थापना (Work-Charged Establishment)इन पदों को सांख्येतर (Ex-cadre) घोषित किया गया है।
2. आकस्मिक स्थापना (Contingency Establishment)इन पदों को भी सांख्येतर (Ex-cadre) घोषित किया गया है।
3. अस्थायी पद (Temporary Post)स्थायी और अस्थायी पद का अंतर समाप्त कर दिया गया है।
4. दैनिक वेतन भोगी/मस्टर रोल (संभावित)ये पद अन्य श्रेणियों में समाहित किए जा सकते हैं या नवीन नियुक्ति बंद होगी।
5. अन्य विशिष्ट/अप्रचलित श्रेणी (संभावित)प्रशासनिक जटिलता वाले पदों को हटाया गया।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना: मध्यप्रदेश में सात साल तक की गारंटी पर स्वरोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा ₹50 लाख तक का लोन

सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव (विश्लेषण)

सकारात्मक पहलू (Positive Impacts)                                                                   नकारात्मक पहलू (Negative Impacts)

प्रभावसकारात्मक पहलू (Positive Impacts)नकारात्मक पहलू (Negative Impacts)
प्रशासनिक

सरलीकरण: 10 से 5 श्रेणियां होने से सेवा भर्ती नियमों और वेतन-भत्तों से संबंधित प्रशासनिक कार्य सरल होंगे।

स्पष्टता: कर्मचारियों के पद और उनके अधिकार-दायित्वों में अधिक स्पष्टता आएगी।

असमंजस: नीचे के पदों के कर्मचारियों में यह असमंजस है कि, खत्म हुई श्रेणियों के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों समायोजन कैसे होगा ?
कर्मचारियों पर

राहत: रिटायरमेंट के बाद लाभ (जैसे पेंशन, ग्रेच्युटी) प्राप्त करने में होने वाली परेशानियां कम होंगी।

सुरक्षा: अस्थायी और स्थायी पदों का अंतर समाप्त होने से कर्मचारियों को अधिक सेवा सुरक्षा मिल सकती है।

नवीन नियुक्ति पर रोक: कार्यभारित और आकस्मिक स्थापना के पदों पर नई नियुक्ति नहीं होने से, इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खत्म हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: एमपी के सरकारी कर्मचारियों के स्थायी और अस्थायी पदों का अंतर खत्म किया, स्वरोजगार के लिए 905.25 करोड़ का बजट पास

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article