Rewa Rishwat Case: लोकायुक्त का एक्शन, रीवा में 500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, नामांतरण के नाम पर मांगी थी घूस

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की मुहिम के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला रीवा से सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

rewa patwari bribe arrest lokayukt action hindi news zvj

रीवा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने कार्रवाई।

Rewa Patwari Rishwat Case: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। रिश्वतखोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकारी दफ्तरों में काम के बदले पैसा मांगने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला रीवा से सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेही हल्का के पटवारी को जमीन 500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी ने नामांतरण के बदले पैसों की डिमांड की थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को रीवा लोकायुक्त ने रायपुर कर्चुलियान तहसील के बरेही हल्का के पटवारी नवीन गुप्ता को जमीन नामांतरण के बदले रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी को 500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

नामांतरण के बदले रिश्वत की डिमांड

दरअसल, लोकायुक्त ने यह कार्रवाई ग्राम महसुआ निवासी राजेश कुमार यादव की शिकायत पर की है। शिकायतकर्ता ने 4 दिसंबर 2025 को लोकायुक्त रीवा कार्यालय में आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम जमीन खरीदी है, लेकिन नामांतरण करने के लिए पटवारी 2000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की तैयारी की।

सत्यापन में साबित हुई रिश्वत की मांग

लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने शिकायत का सत्यापन कराया। जांच में पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।

लोकायुक्त ने बनाया ट्रैप प्लान

शनिवार को एएसपी के निर्देशन में टीम गठित की गई। योजना के अनुसार जैसे ही पटवारी नवीन गुप्ता ने 500 रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई स्वतंत्र सरकारी गवाहों की मौजूदगी में की गई। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त की गई।

पटवारी के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी पटवारी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। ट्रैप दल में निरीक्षक उपेंद्र दुबे और प्रभारी एसपी प्रवीण सिंह परिहार प्रमुख भूमिका में रहे। लोकायुक्त के अनुसार प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Rewa Rishwat Case, Rewa Patwari Rishwat Case Rewa Lokayukta action | Rewa Lokayukta 500 rupees bribe, MP news, Rewa NEWS

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article