IAS Santosh Verma Protest Update: मंत्रालय के सामने ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की मांग

MP IAS Santosh Verma against Brahmin Samaj: भोपाल में मंत्रालय के सामने शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को ब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

MP IAS Santosh Verma Protest

MP IAS Santosh Verma against Brahmin Samaj: भोपाल में मंत्रालय के सामने शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को ब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

इस प्रदर्शन में कांग्रेस समेत ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया। सरकार से संतोष वर्मा पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ब्राह्मण समाज की मुख्य मांग है कि संतोष वर्मा को उनके पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन में मंत्रालय कर्मचारी अधिकारी संघ प्रदेश अध्यक्ष सुधीर नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, बीजेपी नेता गिरीश शर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, मयूर उपाध्याय समेत ब्राह्मण समाज के अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। 

हनुमान चालीसा का पाठ, IAS अवॉर्ड वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। संतोष वर्मा मुर्दाबाद और भगवान परशुराम की जय-जयकार के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि संतोष वर्मा का IAS अवॉर्ड वापस लिया जाए। उनके खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजा जाए। 

65 लाख रुपए के घोटाले का आरोप, फिर गरमाया मामला

संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन के बीच ही अजाक्स (अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ) में नेतृत्व और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चल रहा विवाद भी एक बार फिर गरमा गया है। संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया पर संघ के खातों से कथित रूप से 65 लाख रुपए निकालने का आरोप है।

13 नवंबर को CM यादव को दूसरे धड़े की थी शिकायत

अजाक्स के दूसरे धड़े के अध्यक्ष मुकेश मौर्य समेत पदाधिकारियों ने 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें 65 लाख रुपए के घोटाले के मामले की जांच की मांग की थी। प्रांतीय महासचिव मुरारी लाल लिथोरिया के हस्ताक्षर वाले ज्ञापन के अनुसार, जेएन कंसोटिया और तत्कालीन प्रांतीय महासचिव एसएल सूर्यवंशी पर विभागीय पद और प्रभाव का दुरुपयोग करने का आरोप है। आरोप है कि संगठन के SBI टीटी नगर और BOI अरेरा कॉलोनी में संचालित खातों से 65 लाख रुपए अवैध रूप से निकाले गए हैं।

भोपाल में IAS का यह है विवादित बयान

अजाक्स के नवागत प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा ने सरकारी विभागों में आरक्षण पर बात करते हुए कहा कि मैं तब तक यह बात नहीं मानूंगा कि एक परिवार में एक व्यक्ति को आरक्षण मिलना चाहिए, जब तक कि मेरे बेटे को कोई ब्राह्रमण अपनी बेटी दान न कर दें, या उससे उसका संबंध न बना ले। केवल आर्थिक आधार की बात है तो। जब तक रोटी-बेटी का व्यवहार नहीं होता, तब तक समाज के पिछड़ेपन के कारण आरक्षण की पात्रता मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें: मासूम से दरिंदगी के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, भोपाल में दो दिन से छिपा था सलमान, पैर में लगी गोली

भोपाल में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, IAS संतोष वर्मा का पुतला जलाया, कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

सवर्ण समाज के आक्रोशित लोगों ने आईएएस संतोष वर्मा का पुतला जलाया।

IAS Santosh Verma Verses Swarn Samaj: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संतोष वर्मा के कथित विवादित और समाज को आहत करने वाले बयान के विरोध में सवर्ण समाज ने गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने कई प्रमुख सामाजिक और कर्मचारी नेताओं को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article