MP Weather Update: एमपी में बढ़ने वाली है ठंड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 2 दिन बाद और गिरेगा तापमान, शीतलहर का अलर्ट

मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी लौट आई है। भोपाल और इंदौर में तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी 7.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। 5 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे 6-7 दिसंबर को ठंड और बढ़ेगी।

MP Cold Wave Bhopal Indore Temperature Drops

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला।

MP Weather Update Bhopal Indore Temperature Drops: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड का दौर तेज हो गया है। हिमालयी क्षेत्र में 5 दिसंबर से एक्टिव होने जा रहे नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर 48 घंटे बाद तक प्रदेश में देखने को मिलेगा। भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे जा चुका है, जबकि पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में बर्फीली उत्तरी हवाएँ ठंड को और बढ़ाएंगी। साथ ही इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में शीतलहर चलने से ठंड जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग ने कई शहरों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

5 दिसंबर से नया सिस्टम, बढ़ेगी कंपकंपी

मध्यप्रदेश में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही हैं। राजधानी भोपाल समेत पूरे राज्य में ठंड का असर तेज हवाओं के साथ लगातार बढ़ रहा है। अब हिमालयी क्षेत्र में 5 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर मध्यप्रदेश में 6 और 7 दिसंबर को देखने को मिलेगा। बर्फीली उत्तरी हवाएँ ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन और सागर संभागों में तापमान तेजी से गिरा सकती हैं। इस सप्ताह में और भी ज्यादा ठंड पड़ने वाली है, क्योंकि यहां शीतलहर चलेगी, 5-6 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमालय में बर्फबारी, शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 5–6 दिसंबर से मध्यप्रदेश में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) से हिमालय में बर्फबारी बढ़ेगी, जिसकी ठंडी हवाएँ एमपी तक पहुंचकर तापमान 2–3 डिग्री तक गिरा देंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में शीतलहर (cold wave) चलेगी और कड़ाके की ठंड तेजी से बढ़ेगी। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। नवंबर में रिकॉर्ड ठंड के बाद अब दिसंबर, जनवरी और फरवरी भी सामान्य से ज्यादा ठंडे रह सकते हैं। 

इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

  • ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में सबसे तीखी सर्दी महसूस होगी, क्योंकि यहां सीधे बर्फीली हवाएं पहुंचेंगी।
  • भोपाल संभाग के सीहोर और विदिशा में भी ठंड का जोर बढ़ेगा।
  • सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना और रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तापमान तेजी से गिर सकता है।
  • जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडोरी और इंदौर संभाग के इंदौर, धार और झाबुआ में भी कड़ाके की ठंड की संभावना है।
MP cold wave
एमपी रे कई शहरों में बढ़ी ठंड, दिन के तापमान में भी गिरावट।

7.2°C के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा

सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड रही।

  • भोपाल: तापमान 9°C से नीचे
  • इंदौर: तापमान 9°C से नीचे
  • पचमढ़ी: सबसे ठंडा — 7.2°C
  • राजगढ़: 8.5°C
  • नौगाँव: 8.6°C
  • शाजापुर (कल्याणपुर): 8.7°C
  • उमरिया: 9.3°C
  • रीवा: 9.6°C

दिन में भी गिरा तापमान, ग्वालियर में घना कोहरा

मंगलवार सुबह ग्वालियर में घना कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी 500–1000 मीटर के बीच रही। भोपाल और दतिया में भी विजिबिलिटी 1000 मीटर दर्ज की गई।

कुछ प्रमुख शहरों का दिन का तापमान:

  • पचमढ़ी: 22.6°C
  • मलाजखंड: 23°C
  • शिवपुरी: 24°C
  • बैतूल: 24.2°C
  • सिवनी: 24.6°C
  • धार: 25.3°C
  • रीवा: 25.5°C
  • इंदौर: 25.6°C
  • भोपाल: 26°C
  • उज्जैन: 28.4°C

नवंबर ने पहले ही तोड़ दिए थे रिकॉर्ड

  • इस बार नवंबर महीने में सर्दी ने 93 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे ज्यादा है।
  • 17 नवंबर को पारा 5.2°C पहुंच गया, यह ओवरऑल नवंबर का सबसे कम तापमान रहा।
  • इंदौर में तापमान 6.4°C, 25 साल में सबसे अधिक गिरावट।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में ही हिमालय में तेज बर्फबारी होने लगी थी। इसी कारण ठंडी हवाएँ जल्दी प्रदेश तक पहुंच गईं।

शीतलहर का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर में कई शहरों में लगातार शीतलहर चलेगी, जबकि जनवरी में कोल्ड वेव का दौर 20 से 22 दिनों तक जारी रह सकता है।

MP Weather Update, MP Weather December 2025, Weather Forecast, IMD Alert, MP Weather, Cold Wave, December Weather, India Weather Update, bhopal news, bhopal Weather, bhopal cold wave indore Weather

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article