Advertisment

Morena Board Exam Nakal News: मुरैना में MP बोर्ड परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल, हाईस्कूल परीक्षा में वॉशरूम से मिल रही नकल की पर्चियां

author-image
Preeti Dwivedi
MP Board Exam 10th 12th Morena Nakal

Morena Board Exam Nakal News: मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में मुरैना के अंबाह शांति निकेतन केंद्र में नकल की खबर आ रही है। जहां बाहर से नकल की पर्चियां परीक्षा केंद्र पहुंच रही हैं। जानकारी के अनुसार वॉशरूम के रास्ते से नकल सामग्री स्कूल के अंदर भेजी जा रही है। यहां लोग मोबाइल फोन लेकर घूम रहे हैं। 

Advertisment

मोबाइल फोन लेकर कुछ घूम रहे लोग 

मुरैना की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में खुलेआम हो रही नकल हो रही है। यहां सुरक्षा तंत्र पूरी तरह फेल है। जानकारी के अनुसार यहां के अंबाह में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में खुलेआम नकल हो रही है। परीक्षा केंद्र शांति निकेतन अंबाह में भारी अव्यवस्था की स्थिति बताई जा रही है।

क्या कहना है प्रत्यक्षदर्शियों का 

यहां प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो परीक्षा के दौरान बाहर से नकल की पर्चियां फेंकी जा रही हैं। हालत ये हैं कि परीक्षार्थी यदि कमरे के अंदर बैठते हैं तो बाहर से पर्चियां पहुंच रही हैं। यदि बाहर निकलते हैं तो वॉशरूम के रास्ते से नकल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षा केंद्र परिसर में अब भी कुछ लोग मोबाइल फोन लेकर घूमते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नकल माफिया सक्रिय है और प्रशासन की सख्ती केवल कागजों तक सीमित है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Railway Job: आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर निकली बंपर भर्ती

morena news MP board exam 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें