Morena Mandir Accident: मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत, कई घायल

मुरैना के अहरौली गांव में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन चमड़ा माता मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की जान चली गई। 3 बच्चियों समेत पति-पत्नी समेत और भी लोग घायल हो गए।

Morena Mandir accident girls died injured hindi news

Morena Mandir Accident: मुरैना में अहरौली गांव में निर्माणाधीन चमड़ा माता मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों बच्चियां प्रसाद लेने गई थीं। इसके साथ ही 3 बच्चियों सहित पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रसाद लेने गई थीं बच्चियां

बच्चियां प्रसाद लेने मंदिर गई थीं, इसी दौरान छत भरभराकर गिर गई। तीनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ईंटों के वजन से भरभराकर गिरा पुराना गुंबद

चामड़ माता के प्राचीन मंदिर में रेनोवेशन का काम चल रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। मंदिर के गुंबद के रेनोवेशन के लिए ईंट रखी हुई थीं जिनके वजन से पटरियां टूट गईं और गुंबद भरभराकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग और अंदर ही खेल रही बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। तीनों बच्चियां की जान चली गई। वहीं 3 और बच्चियों समेत 7 लोग घायल हो गए।

प्रसाद बांटने के दौरान हादसा

गांव के रहने वाले सतीश सिकरवार ने बताया कि माता पर प्रसाद चढ़ाकर हम लोग मंदिर में मौजूद बच्चियों को प्रसाद बांट रहे थे। तभी अचानक पटिये टूट गए और ईंटों के साथ मलबा सभी लोगों पर गिर गया।

ये खबर भी पढ़ें:ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में फिर रैगिंग: हॉस्टल में रोटी विवाद में छात्र की पिटाई, UGC तक पहुंची शिकायत, 3 छात्र निष्कासित, 4 सस्पेंड

3 की मौत

वैष्णवी (12 साल)

छाया (7 साल)

करिश्मा (9 साल)

5 की हालत गंभीर

गुंजन (11 साल)

परी गोस्वामी (8 साल)

विद्या गोस्वामी (6 साल)

सतीश गौड़ (45 साल)

मानसी (15 साल) 

आर्थिक सहायता मिलेगी

SDM शिवम शर्मा ने बताया कि मंदिर के पटिये टूटने से 3 बच्चियों की मौत हो गई और 7 घायल हुए हैं। सरकारी योजनाओं के जरिये मृतक और घायल बच्चियों के परिजन को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article